इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत

भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम

29 Sep 2026


वाशिंगटन, 29 सितंबर (एजेंसी.)। अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने भारतीय मूल के कुख्यात अपराधी (गैंगस्टर) सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर शिकंजा कसा है। एफबीआई ने गोल्डी को अपनी दस सर्वाधिक वांछित भगोड़ों (टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों) की सूची में शामिल करते हुए 10 करोड़ रुपये (10 लाख डॉलर) का इनाम घोषित किया है।


एफबीआई ने अपनी वेबसाइट के अलावा एक्स हैंडल पर सोमवार को यह जानकारी साझा की। इसमें कहा गया कि उसकी गिरफ्तारी या सुराग देने वाले को इनाम की यह राशि प्रदान की जाएगी। एफबीआई के अनुसार, गोल्डी बराड़ उत्तरी अमेरिका के संगठित अपराधी समूह के सरगना लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर अपराधों को अंजाम देता है।


अमेरिकी जांच एजेंसी के अनुसार, यह गिरोह दक्षिणी कैलिफोर्निया के साथ-साथ पूरे अमेरिका और कनाडा में टारगेटेड किलिंग, राजनीतिक व धार्मिक हस्तियों पर हमलों, गोलीबारी, अपहरण, रंगदारी और मादक पदार्थों तथा हथियारों की तस्करी जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल है। कैलिफोर्निया की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट संघीय अदालत ने पहली जुलाई को सतिंदरजीत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।


उल्लेखनीय है कि पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला गोल्डी बराड़ प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। इस हत्याकांड की वह जिम्मेदारी ले चुका है। गोल्डी पर 2023 में कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कराने का भी आरोप है।


कहा जाता है कि पुलिसकर्मी का बेटा गोल्डी बराड़ अपने चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में उतरा। इसके बाद उसने गुरलाल की हत्या के आरोपित पहलवान की हत्या करवाई और फिर लॉरेंस बिश्नोई तथा जग्गू भगवानपुरिया के संपर्क में आया। भारत का


गृह मंत्रालय उसे आतंकी घोषित कर चुक है। कहा जाता है कि गोल्डी वर्तमान में कनाडा के ब्रैम्पटन में रहकर बब्बर खालसा जैसे आतंकी संगठनों की मदद से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है।

Latest News