इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत

ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की

29 Sep 2026



न्यूयॉर्क, 29 सितंबर (एजेंसी.)। ईरान ने कतर के मध्यस्थों के माध्यम से अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की है। ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अरागची ने सोमवार (स्थानीय समय) पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने यह वार्ता न्यूयॉर्क में की गई। उन्हें वाशिंगटन से आधिकारिक जवाब की प्रतीक्षा है। उत्तर कल तक मिलने की उम्मीद है है।


अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अरागची ने कहा कि पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के दौरान उनकी यात्रा का मुख्य मकसद क्षेत्रीय तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा की गंभीर स्थिति पर ईरान का पक्ष रखना था। उन्होंने दोहराया कि ईरान ने संकट को सुलझाने और महत्वपूर्ण जल मार्ग को फिर से खोलने के लिए एक प्रभावी सशर्त योजना सामने रखी है। उन्होंने कहा, "कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों के जरिए ऐसी बातचीत और संदेशों का आदान-प्रदान हमेशा से होता रहा है।


इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को ईरान के मामले में मध्यस्थों के साथ बातचीत की। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी नहीं दी। सनद रहे पिछले हफ्ते, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में अरागची ने सात दिन का एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसके तहत अगर वाशिंगटन कुछ शर्तें पूरी करता है तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल देगा।


संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने रविवार को कहा कि वाशिंगटन ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। अरागची ने प्रस्ताव के बारे में कहा कि वाल्ट्ज ने योजना देखी ही नहीं । उन्होंने कहा कि तेहरान कूटनीति के लिए तैयार है, साथ ही नए सिरे से संघर्ष की संभावना के लिए भी तैयारी कर रहा है।


---------------

Latest News