इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव

राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

21 Jun 2026



लखनऊ, 21 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद सभापति समेत सरकार के सभी मंत्रियों ने अलग अलग जनपदों में योग के कार्यक्रमों हिस्सा लिया।


राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल जनभवन में योगाभ्यास किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी किला मैदान झांसी में योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झांसी में आयुष विभाग की ओर से प्रकाशित की पत्रिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व के 200 देश योग के माध्यम से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हम फिर से अपनी विरासत पर गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संगम नोज त्रिवेणी, प्रयागराज में आमजन के साथ सुबह 7 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द रेजिडेंसी पार्क लखनऊ और मैक्स हस्पिटल में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।रेजीडेंसी पार्क लखनऊ में योगाभ्यास के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है"योग हमारी भारतीय प्राचीन परंपरा का अभिन्न अंग है, योग तन व मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने का ऐसा शाश्वत साधन है, जिसके नियमित अभ्यास से मनुष्य में एक नई आत्म चेतना जाग्रत होती है।


इस अवसर पर सदस्य, विधान परिषद उमेश द्विवेदी जी, जिलाधिकारी, लखनऊ विशाख एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे


भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने लखनऊ के राजाजीपुरम में बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।इस अवसर पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और जीवन दर्शन का अमूल्य उपहार है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करने का कार्य करता है। आज विश्व के करोड़ों लोग योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप योग को वैश्विक पहचान मिली और आज यह भारत की सांस्कृतिक विरासत के रूप में विश्व के कोने-कोने तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का आधार है, बल्कि एक सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। हम सभी नियमित योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ भारत और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

Latest News