इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी

26 Sep 2026

गोरखपुर, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)l उत्तर प्रदेश में तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने पूरे गोरखपुर की रफ्तार थाम दी। घंटों हुई तेज बारिश के कारण महानगर के कई प्रमुख मार्गों, चौराहों और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गईं और कहीं-कहीं करीब तीन फीट तक पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं। निचले इलाकों में स्थिति और भी खराब रही। कई स्थानों पर बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया। दुकानदारों को सामान खराब होने की चिंता सताती रही, वहीं घरों में पानी भरने से लोगों को घरेलू सामान सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।


जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल


मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर शहर की जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति सामने ला दी। बारिश थमने के बाद भी कई इलाकों में काफी देर तक पानी जमा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही महानगर के अनेक हिस्सों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। नालियों की सफाई और पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी देर की तेज बारिश भी परेशानी का कारण बन जाती है।


तीन दिन से मौसम का बदला मिजाज


गोरखपुर में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच शनिवार को अचानक तेज बारिश शुरू होने से शहर की स्थिति बिगड़ गई। लगातार बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। कामकाजी लोगों, दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

Latest News