इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कच्चे तेल की आंच में झुलसा घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 8.77 लाख करोड़ रुपये की चपत यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक

महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई

26 Sep 2026

रायपुर, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम टीला (गोबरा नवापारा) में महानदी के निर्माणाधीन एनीकट में बाढ़ में फंसे सभी 71 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25-26 सितंबर की रात महानदी का जलस्तर बढ़ने से 71 लोग निर्माणाधीन एनीकट में फंस गए थे, जिन्होंने पुल के पिलर पर चढ़कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की 22 सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव कार्य में गांव के सरपंच हरि शंकर पटेल, पंचगण, ग्रामीण एवं शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक योगेन्द्र कुमार ध्रुव एवं स्टाफ ने सहयोग किया।


बाढ़ में फंसे 71 लोगों में से 66 मजदूर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के हैं, जबकि 5 लोग ग्राम टीला के निवासी हैं। सभी 66 मजदूरों को शासकीय प्राथमिक शाला टीला के तीन बड़े हॉल में ठहराया गया है।


शाला परिसर में पेयजल हेतु ओवरहेड टंकी एवं शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था है। भोजन की व्यवस्था निर्माणाधीन एनीकट के ठेकेदार द्वारा की जा रही है, जिसमें सरपंच, ग्रामीण एवं शाला स्टाफ सहयोग कर रहे हैं। शाला परिसर से 100 मीटर की दूरी पर उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुर्वेदिक औषधालय स्थित है। डॉ. सतपाल देवांगन ने दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी दी है। सभी लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। सभी मजदूर स्वस्थ हैं।


ठहराए गए तीनों हॉल में ट्यूबलाइट, बल्ब, पंखे चालू स्थिति में हैं तथा सोने के लिए ग्रीन चटाई की व्यवस्था की गई है। स्कूल का मैदान स्वच्छ एवं पूर्णतः सूखा है। सरपंच ने जानकारी दी कि स्कूल के पास 2000 वर्गफीट का महिला भवन भी स्थित है, जहां आवश्यकता पड़ने पर ठहराने की व्यवस्था की जा सकती है ताकि स्कूल संचालन बाधित न हो।


निर्माणाधीन एनीकट के इंजीनियर ने बताया कि जलस्तर कम होने पर एक से दो दिन के भीतर अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Latest News