इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव

दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल

26 Sep 2026

कानपुर, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन ऐसा लग रहा है, जैसे दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए। दोनों दल एक-दूसरे के गढ़ से चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं, लेकिन कहीं भी संयुक्त कार्यक्रम नजर नहीं आ रहे हैं। इससे साफ है कि गठबंधन में आपसी सामंजस्य की कमी है। ये बातें शनिवार को कानपुर पहुंचीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहीं।


सांसद अनुप्रिया पटेल आज कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। यहां घाटमपुर से अपना दल (एस) की विधायक सरोज कुरील ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कानपुर सर्किट हाउस पहुंचीं। यहां से वह घाटमपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुईं।


उन्होंने सपा की पीडीए रथयात्रा और इंडी गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि गठबंधन में शामिल दल एक-दूसरे के गढ़ में जाकर चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद चुनाव साथ लड़ने की बात कही जा रही है। वहीं, जनता इन परिस्थितियों का आनंद ले रही है । एनडीए आने वाले चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने की तैयारी में है।


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, कांग्रेस जनता के बीच भ्रम पैदा करने वाली बातें शुरू कर देती है। पहले सुप्रीम कोर्ट और अब चुनाव आयोग को लेकर की जा रही टिप्पणियां इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने के बजाय अब चुनाव आयोग को सामने आकर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनडीए की ताकत काफी बढ़ी है। गठबंधन तीसरी बार अपने विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहा है। चुनाव में जातीय समीकरण महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन एनडीए के साथ पांच दलों का गठबंधन है। उन्होंने दावा किया कि इस बार गठबंधन रिकॉर्ड जीत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगा।


एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के यूपी में प्रत्याशी उतारने और गठबंधन की बात पर उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों का अपना-अपना एजेंडा होता है। यदि ओवैसी ने गठबंधन करने और प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है तो यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगी।

Latest News