इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित एशियाई खेल: जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में एशियाई खेल: प्रिया घंघास ने दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को हराया एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ी संजय ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई एशियाई खेल: पीवी सिंधु ने चिउ पिन-चियान को हराकर महिला एकल के अंतिम-16 में बनाई जगह विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली एशियन खेल: अभय फाइनल में, ऐतिहासिक स्वर्ण और लॉस एंजिलिस ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर एशियन खेल: नागोया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगा सामना लखीमपुर खीरी : बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दंपति समेत तीन की माैत महाराष्ट्र की 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया नाव पलटने से दो युवक सुवर्णरेखा नदी में लापता, तलाश जारी वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में शामिल दो तस्कर गिरफ्तार सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कौशांबी: कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत इंडियन सुपर लीग 2026-27 का कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर से होगा आगाज

बेंजामिन नेतन्याहू सरकार चलाने में अक्षमः नफ्ताली बेनेट

01 Jul 2026



इस्तांबुल, 01 जुलाई (एजेंसी)। इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ़्ताली बेनेट ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर तीखा बयान दिया है। बेनेट ने कहा कि नेतन्याहू अपनी सरकार प्रभावी ढंग से नहीं चला पा रहे हैं क्योंकि उनकी सरकार के दक्षिणपंथी मंत्री और अति-रूढ़िवादी समूह उन पर प्रभावी नियंत्रण रखते हैं।


तुर्किये की सरकारी संवाद समिति अनाडाेलू के अनुसार बेनेट ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर और वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोट्रिच सहित हारेदिम (अति-रूढ़िवादी समूह) नेतन्याहू की नीतियों को प्रभावित कर रहे हैं। सरकार में नेतृत्व की कमी के कारण निर्णय स्वतंत्र रूप से नहीं लिए जा रहे हैं।


बेनेट ने कहा कि अगर उनकी सरकार होती तो वे ऐसे बयानों या नीतियों को तुरंत नियंत्रित करते और मंत्रियों को अनुशासित रखते। उनके अनुसार नेतन्याहू ऐसा करने में असमर्थ हैं क्योंकि वे गठबंधन सहयोगियों पर निर्भर हैं।


पूर्व प्रधानमंत्री ने इजराइल की अंतरराष्ट्रीय छवि को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश की छवि को नुकसान बाहरी प्रचार या मीडिया से नहीं, बल्कि सरकार के अपने व्यवहार से हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इज़राइल में सार्वजनिक कूटनीति की कमी है।


गाजा, लेबनान और ईरान मोर्चों पर लंबे समय से चल रहे सैन्य संघर्षों पर बेनेट ने कहा कि ये इज़राइल की पारंपरिक सैन्य रणनीति के खिलाफ हैं। उनके अनुसार लंबे युद्ध देश की अर्थव्यवस्था और रिज़र्व सैनिकों पर भारी दबाव डाल रहे हैं।


बेनेट ने कहा, “अगर युद्ध करना है तो उसे तेज और निर्णायक होना चाहिए, ताकि जल्दी जीतकर स्थिरता लाई जा सके। लंबे युद्ध देश को कमजोर करते हैं।”

Latest News