ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित एशियाई खेल: जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में एशियाई खेल: प्रिया घंघास ने दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को हराया एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ी संजय ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई एशियाई खेल: पीवी सिंधु ने चिउ पिन-चियान को हराकर महिला एकल के अंतिम-16 में बनाई जगह विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली एशियन खेल: अभय फाइनल में, ऐतिहासिक स्वर्ण और लॉस एंजिलिस ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर एशियन खेल: नागोया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगा सामना लखीमपुर खीरी : बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दंपति समेत तीन की माैत महाराष्ट्र की 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया नाव पलटने से दो युवक सुवर्णरेखा नदी में लापता, तलाश जारी वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में शामिल दो तस्कर गिरफ्तार सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कौशांबी: कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत इंडियन सुपर लीग 2026-27 का कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर से होगा आगाज चित्रकूट में फिर उफान पर मंदाकिनी, 26 दिन में दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात मप्र के मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत, 3 घायल डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि कोसी और गंगा की दोहरी मार: रंगरा के सधुवा और चापर में फसलें तबाह

पुलिस मुठभेड़ में तीन गो-तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

13 Aug 2026

देवरिया, 13 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मठिया के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक पिकअप वाहन तथा तीन गोवंश के बछड़े और एक भैंस बरामद की है।


अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात बरियारपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गोवंश लादकर उन्हें गोवध के लिए बिहार ले जाया जा रहा है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने मठिया क्षेत्र में घेराबंदी की। कुछ देर बाद एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और बैरियर तोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया। बैरियर में लगी कील वाहन के पहिए में फंस जाने के कारण पिकअप की गति रुक गई और मठिया चौराहे के पास चालक तथा उसके साथ बैठे दो अन्य व्यक्ति वाहन छोड़कर भागने लगे। भागते समय आरोपिताें ने पुलिसकर्मियों को धमकी दी और उनमें से एक व्यक्ति पेड़ और झाड़ियों की आड़ में छिप कर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपित घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार किया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मौके से भाग रहे दो अन्य आरोपिताें को भी पुलिस ने पकड़ लिया।


उन्हाेंने बताया कि गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान स्वयंवर यादव पुत्र स्वर्गीय गोरख यादव, निवासी सुरौली टोला लक्ष्मीपुर, थाना सुरौली, उम्र करीब 45 वर्ष, हरिकेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामधारी यादव, निवासी सुरौली टोला लक्ष्मीपुर, थाना सुरौली, उम्र करीब 37 वर्ष तथा पन्नेलाल यादव पुत्र स्वर्गीय परदेशी यादव, निवासी डढ़िया बारी टोला, थाना एकौना, उम्र करीब 56 वर्ष के रूप में हुई है। पिकअप से तीन गोवंश के बछड़े और एक भैंस बरामद की। तलाशी में स्वयंवर यादव के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। स्वयंवर यादव के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में थाना बरियारपुर में मुकदमा अपराध संख्या 152/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), आर्म्स एक्ट की धाराओं 3/25/27, गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं 3/5ए/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Latest News