इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स : तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य पदक, कुल 7,934 अंक हासिल किये एशियाई खेल : हरिता भद्रा ने 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य इंटरनेशनल ट्रेड शो : ’ स्किल मंच’ पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने दिखाई अपनी प्रतिभा इंटरनेशनल ट्रेड शो में जेन जी का अंदाज, नुक्कड़ नाटक से सामाजिक मुद्दों पर दे रहे संदेश कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत थप्पड़कांड पर प्रवेश साहिब सिंह की सफाई, आआपा कार्यकर्ता ने परिवार को दी गालियां इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजा 75 जिलों की 75 महिला उद्यमियों का ग्रामीण बाजार उत्तर प्रदेश ने विकास की नई यात्रा तय की: पीयूष गोयल सीबीआई ने 11.42 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट मामले में दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार मणिपुर के सेनापति में गोलीबारी, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन गुजरात के साबरमती से देश को मिली पहली एलएनजी ट्रेन की सौगात, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में

केंद्र सरकार वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बाजार से 7.86 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी

25 Sep 2026

नई दिल्ली, 25 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही (अक्टूबर-मार्च) में बाजार से 7.86 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी, जिसमें 15,000 करोड़ रुपये के सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड शामिल हैं। इससे पूरे वित्त वर्ष के लिए कुल कर्ज में 1,20,494 करोड़ रुपये की बड़ी कमी आएगी।


वित्त मंत्रालय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2026-27 में केंद्र का प्रतिभूतियों के जरिये कुल 15,99,506 करोड़ रुपये का कर्ज लेने का अनुमान है, जबकि केंद्रीय बजट 2026-27 में इसके लिए 17,20,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। केंद्र ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के साथ विचार-विमर्श के बाद चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 7,86,000 करोड़ रुपये उधार लेने का फैसला लिया है। इसमें 15 हजार करोड़ रुपये के सरकारी हरित बॉन्ड भी शामिल हैं।


मंत्रालय के मुताबिक दूसरी छमाही में 7,86,000 करोड़ रुपये का सकल बाजार कर्ज 23 साप्ताहिक नीलामियों के जरिये जुटाया जाएगा। ये उधार तीन, पांच, सात, 10, 15, 30, 40 और 50 साल की अवधि वाली सरकारी प्रतिभूतियों के जरिये लिया जाएगा। दूसरी छमाही के कुल ऋण में तीन साल की अवधि वाले बॉन्ड की हिस्सेदारी 6.9 फीसदी, पांच साल की 12.1 फीसदी, सात साल की अवधि के लिए 9.1 फीसदी, 10 साल की 26.3 फीसदी, 15 साल की 17.6 फीसदी, 30 साल की 9.2 फीसदी, 40 साल की 8.9 फीसदी और 50 साल की 9.9 फीसदी होगी। इसमें सरकारी हरित बॉण्ड भी शामिल हैं।


हरित बॉण्ड सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला ऐसा सरकारी बॉण्ड है, जिससे जुटाई गई धनराशि का उपयोग पर्यावरण और जलवायु से जुड़ी परियोजनाओं के लिए किया जाता है।

Latest News