इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी

27 Sep 2026

रांची, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। रांची के धुर्वा स्थित तिरिल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय में रविवार को एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक जवान की पहचान पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना क्षेत्र स्थित इमलियाटीकर गांव निवासी भुनेश्वर पाल (पिता- रामलखन पाल) के रूप में हुई है।


बताया गया कि भुनेश्वर पाल तिरिल स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी आवंटित एके-47 राइफल से गोली चला दी। गोली गर्दन में लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


गोली चलने की आवाज सुनकर सीआरपीएफ परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय विधानसभा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं।


घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।


जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह ने जवान की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जवान की गोली लगने से मौत हुई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।---------

Latest News