इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक

27 Sep 2026

आइची-नागोया (जापान), 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जापान के आइची-नागोया में जारी एशियाई खेलों में भारत ने रविवार को स्क्वैश में दो रजत पदक जीते। पुरुष एकल में अभय सिंह के बाद महिला एकल में युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह ने भी रजत पदक अपने नाम किया। हालांकि, दोनों खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए।


स्क्वैश में पुरुष एकल के फाइनल में भारत के अभय सिंह को मलेशिया के ऐन यो एनजी के खिलाफ 9-11, 5-11, 5-11 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में अभय मलेशियाई खिलाड़ी ऐन यो के सामने तीनों गेम में संघर्ष करते नजर आए। ऐन यो ने पहला गेम 11-9 से जीतकर बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने दूसरे गेम में भी अभय को वापसी का मौका नहीं दिया और 11-5 से गेम अपने नाम कर लिया। तीसरे गेम में अभय ने अच्छी शुरुआत करने की कोशिश की लेकिन मलेशियाई खिलाड़ी ने मुकाबले पर नियंत्रण बना लिया और 11-5 से गेम जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।


ऐन यो ने इस जीत के साथ लगातार दूसरे एशियाई खेलों में पुरुष एकल का खिताब बरकरार रखा। वहीं, अभय को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अभय ने इससे पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 11-3, 12-10, 11-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।


अनाहत सिंह भी स्वर्ण से चूकींमहिला एकल के फाइनल में भारत की 18 वर्षीय अनाहत सिंह को मलेशिया की सिवसांगरी सुब्रमण्यम ने 11-4, 11-4, 11-7 से हराया। इस तरह अनाहत को रजत पदक मिला, जबकि सिवसांगरी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


करीब 27 मिनट तक चले मुकाबले में अनाहत शुरुआत से अपनी लय हासिल नहीं कर सकीं। मलेशियाई खिलाड़ी ने पहले दोनों गेम 11-4 से जीतकर मजबूत बढ़त बना ली। तीसरे गेम में अनाहत ने थोड़ी चुनौती पेश की और स्कोर को करीब रखने की कोशिश की लेकिन सिवसांगरी ने 11-7 से गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।


अनाहत ने फाइनल में पहुंचने से पहले सेमीफाइनल में जापान की सातोमी वातानाबे को रोमांचक मुकाबले में 9-11, 11-13, 12-10, 11-6, 11-3 से हराया था।


भारत के पदकों की संख्या 32 हुईअभय सिंह और अनाहत सिंह के रजत पदकों के साथ एशियाई खेलों 2026 में भारत की पदक संख्या 32 हो गई है। भारत के खाते में अब तक 4 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य पदक हैं।-

--------------

Latest News