इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित एशियाई खेल: जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में एशियाई खेल: प्रिया घंघास ने दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को हराया एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ी संजय ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई एशियाई खेल: पीवी सिंधु ने चिउ पिन-चियान को हराकर महिला एकल के अंतिम-16 में बनाई जगह विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली एशियन खेल: अभय फाइनल में, ऐतिहासिक स्वर्ण और लॉस एंजिलिस ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर एशियन खेल: नागोया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगा सामना लखीमपुर खीरी : बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दंपति समेत तीन की माैत महाराष्ट्र की 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया नाव पलटने से दो युवक सुवर्णरेखा नदी में लापता, तलाश जारी वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में शामिल दो तस्कर गिरफ्तार सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कौशांबी: कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत इंडियन सुपर लीग 2026-27 का कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर से होगा आगाज

डिवाइडर से टकराई कार, मां-बेटे की मौत व दो घायल

14 Feb 2026



फिरोजाबाद, 14 फ़रवरी (हि.स.)। थाना अरांव क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि महिला के पति सहित दो लोग घायल है। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।


थाना अरांव क्षेत्र के हाइवे पर शनिवार को उस समय चीख पुकार मच गई। जब एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर एक डिवाइडर से टकराने के बाद टायर फटने से सड़क पर पलट गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए तत्काल कार सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने हादसे में कार सवार गर्भवती महिला प्रियंका (24) और उसके बेटे आर्यन यादव (01) को मृत घोषित कर शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों वरुण और मोना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने वरुण की हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया है। मृतक व घायल जनपद मैनपुरी के भावतपुर चौराहा के रहने वाले हैं। यह लोग सिरसागंज के नगला राधे में एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। वहां से वह शनिवार को वापस घर लौट रहे थे।


इस सम्बन्ध में सीओ सिरसागंज अनिमेश कुमार का कहना है कि एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर टायर फटने से पलटी है। जिसमें एक महिला व बच्चे की मौत हुई है। दो लोग घायल है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest News