ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित एशियाई खेल: जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में एशियाई खेल: प्रिया घंघास ने दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को हराया एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ी संजय ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई एशियाई खेल: पीवी सिंधु ने चिउ पिन-चियान को हराकर महिला एकल के अंतिम-16 में बनाई जगह विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली एशियन खेल: अभय फाइनल में, ऐतिहासिक स्वर्ण और लॉस एंजिलिस ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर एशियन खेल: नागोया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगा सामना लखीमपुर खीरी : बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दंपति समेत तीन की माैत महाराष्ट्र की 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया नाव पलटने से दो युवक सुवर्णरेखा नदी में लापता, तलाश जारी वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में शामिल दो तस्कर गिरफ्तार सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कौशांबी: कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत इंडियन सुपर लीग 2026-27 का कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर से होगा आगाज चित्रकूट में फिर उफान पर मंदाकिनी, 26 दिन में दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात मप्र के मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत, 3 घायल डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

परीक्षा पे चर्चा 2026 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4 करोड़ से अधिक पंजीकरण: धर्मेंद्र प्रधान

10 Jan 2026



नई दिल्ली, 10 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को बताया कि परीक्षा पे चर्चा 2026 ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस कार्यक्रम के लिए अब तक 4 करोड़ से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं, जिससे पिछले वर्ष का 3.56 करोड़ पंजीकरण का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी पार हो गया है।


प्रधान ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित परीक्षा पे चर्चा अब केवल एक वार्षिक संवाद नहीं रह गया है, बल्कि यह देशभर के विद्यार्थियों के लिए तनाव-मुक्त वातावरण तैयार करने वाला एक राष्ट्रीय जन आंदोलन बन चुका है।


प्रधान ने देशभर के विद्यार्थियों यानी एग्ज़ाम वॉरियर्स से अपील की कि वे परीक्षा पे चर्चा 2026 में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय छात्रों को प्रधानमंत्री मोदी की आत्मविश्वास, एकाग्रता और मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित मास्टरक्लास से परीक्षा संबंधी तनाव दूर करने में मदद मिलेगी।


उन्होंने बताया कि 8 जनवरी 2026 तक छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों समेत कुल पंजीकरण 4 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है। यह व्यापक भागीदारी कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता और छात्रों के मानसिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर इसके सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है।


उल्लेखनीय है कि परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एक दिसंबर 2025 से माईगॉव पोर्टल पर शुरू हुए थे। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित यह पहल छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करती है।


परीक्षा सत्र के नजदीक आते ही देशभर के विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर परीक्षा को सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ अपनाने के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से लाभ उठाएं।

Latest News