ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित एशियाई खेल: जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में एशियाई खेल: प्रिया घंघास ने दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को हराया एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ी संजय ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई एशियाई खेल: पीवी सिंधु ने चिउ पिन-चियान को हराकर महिला एकल के अंतिम-16 में बनाई जगह विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली एशियन खेल: अभय फाइनल में, ऐतिहासिक स्वर्ण और लॉस एंजिलिस ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर एशियन खेल: नागोया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगा सामना लखीमपुर खीरी : बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दंपति समेत तीन की माैत महाराष्ट्र की 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया नाव पलटने से दो युवक सुवर्णरेखा नदी में लापता, तलाश जारी वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में शामिल दो तस्कर गिरफ्तार सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कौशांबी: कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत इंडियन सुपर लीग 2026-27 का कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर से होगा आगाज चित्रकूट में फिर उफान पर मंदाकिनी, 26 दिन में दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात मप्र के मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत, 3 घायल डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि कोसी और गंगा की दोहरी मार: रंगरा के सधुवा और चापर में फसलें तबाह

इतिहास के पन्नों में 13 जनवरी : गांधीजी का आमरण अनशन और अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जन्म

12 Jan 2026



भारतीय इतिहास में 13 जनवरी की तारीख विशेष महत्व रखती है। यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आमरण अनशन और भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जन्म से जुड़ा हुआ है।


वर्ष 1948 में 13 जनवरी को महात्मा गांधी ने हिन्दू–मुस्लिम एकता और देश में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से आमरण अनशन शुरू किया था। यह अनशन उन्होंने उस समय कलकत्ता (अब कोलकाता) में किया, जब देश विभाजन के बाद सांप्रदायिक हिंसा और उन्माद की आग में झुलस रहा था। गांधीजी का यह कदम साम्प्रदायिक तनाव के खिलाफ एक नैतिक और अहिंसक संघर्ष का प्रतीक बना।


इस अनशन में हजारों लोग शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में हिन्दू, सिख और पाकिस्तान से आए शरणार्थी भी थे। गांधीजी की शांति की अपील का व्यापक असर हुआ। 18 जनवरी 1948 को सुबह करीब 11:30 बजे, विभिन्न संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने गांधीजी से मुलाकात की और शांति बनाए रखने से जुड़ी उनकी शर्तों को स्वीकार किया। इसके बाद गांधीजी अनशन तोड़ने के लिए सहमत हुए। यह घटना भारतीय इतिहास में अहिंसा और सामाजिक सद्भाव की एक मिसाल मानी जाती है।


इसी तारीख से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जन्म। 13 जनवरी 1949 को पटियाला में जन्मे राकेश शर्मा ने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। वे 3 अप्रैल 1984 को सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान सोयुज टी-11 से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। अंतरिक्ष से भारत को देखकर उनका प्रसिद्ध वाक्य “सारे जहाँ से अच्छा” आज भी देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।


राकेश शर्मा न केवल पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री थे, बल्कि वे दुनिया के शुरुआती अंतरिक्ष यात्रियों में भी शामिल रहे। बाद में उन्होंने भारतीय वायुसेना में सेवा जारी रखी और 1987 में विंग कमांडर के पद से सेवानिवृत्त हुए।


इस प्रकार, 13 जनवरी की तारीख भारतीय इतिहास में अहिंसा, एकता और वैज्ञानिक उपलब्धियों का प्रतीक बनकर दर्ज है।


महत्वपूर्ण घटनाचक्र


1607 - स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद 'बैंक ऑफ जेनेवा' का पतन हुआ।


1709- मुगल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।


1818- उदयपुर के राणा ने मेवाड़ के संरक्षण के लिये अंग्रेज़ों के साथ संधि की।


1842 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन 'आंग्ल अफ़गान युद्ध' में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।


1849 - द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।


1889- असम के युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका 'जोनाकी' का प्रकाशन शुरू किया।


1910 - न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारम्भ हुआ।


1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये आमरण अनशन शुरू किया।


1988 - चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।


1993 - अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक पर हवाई हमले किए।


1995 - बेलारूस नाटो का 24वां सदस्य देश बना।


1999 - नूर सुल्तान नजरवायेव पुन: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।


2002 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के संदेश को भारत ने सकारात्मक बताया, चीनी प्रधानमंत्री झू रोंगजी 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे।


2006 - परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इन्कार किया।


2007 - महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वाँ अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।


2008 - चाय निर्माण कंपीन मारवल चाय को संयुक्त अरब अमीरात से एक लाख किलोग्राम चाय के निर्माण का आर्डर मिला।


2008 - मैसिडोनिया में सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोग मरे।


2009 - जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।


2010 - अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट है।


2020 - लाहौर हाई कोर्ट ने उस विशेष अदालत को ‘असंवैधानिक’ करार दिया, जिसने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को संगीन देशद्रोह का दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी।


2020 - ओडिशा के फिल्म निर्माता मनमोहन महापात्र का भुवनेश्वर में निधन हो गया।


2020 - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुर्लभ बीमारियों पर एक नीति मसौदा जारी किया। इस मसौदे का मुख्य उद्देश्य उन गरीब लोगों को 15 लाख रुपये की सहायता प्रदान करना है जो उपचार का खर्च वहन नहीं कर सकते। मसौदे को 'दुर्लभ रोग 2020' नाम दिया गया।


जन्म


1876 - बदलू सिंह - भारतीय सेना की 29वीं लांसर्स रेजिमेंट में रिसालदार थे।


1896 - दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार।


1911 - शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि।


1913 - सी. अच्युत मेनन - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।


1919 - मर्री चेन्ना रेड्डी - उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।


1926 - शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक।


1928 - मनमोहन सूरी - भारतीय यांत्रिक इंजीनियर और केंद्रीय यांत्रिक इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुर के निदेशक थे।


1938 - शिवकुमार शर्मा - प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक थे।


1939 - वजूभाई वाला - भारतीय जनता पार्टी के जानेमाने राजनेता हैं।


1949 - राकेश शर्मा, पहले भारतीय और 138 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक।


1957 - रेजवाना चौधरी बन्न्या - प्रसिद्ध रवीन्द्र संगीत गायिका हैं जो भारत के पड़ौसी देश बांग्लादेश से हैं।


1978 - अश्मित पटेल, भारतीय अभिनेता।


1978 - मेजर मोहित शर्मा - भारतीय सेन्य अधिकारी थे, जिन्हें मरणोपरांत 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया गया था।


निधन


1921 - आर.एन. माधोलकर - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।


1964 - शौक बहराइची - प्रसिद्ध शायर।


1976 - अहमद जान थिरकवा - भारत के प्रसिद्ध तबला वादक।


2018 - सरस्वती राजामणि - भारत की सबसे कम उम्र की महिला जासूस थीं।


2018 - अमृत तिवारी - भारतीय दंत चिकित्सक थीं।


2020 - मनमोहन महापात्र - उड़िया फिल्मों के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक थे।


2024 - प्रभा अत्रे - प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका थीं।


महत्वपूर्ण दिवस


-अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।


-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी- 17 जनवरी तक।

Latest News