ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित एशियाई खेल: जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में एशियाई खेल: प्रिया घंघास ने दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को हराया एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ी संजय ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई एशियाई खेल: पीवी सिंधु ने चिउ पिन-चियान को हराकर महिला एकल के अंतिम-16 में बनाई जगह विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली एशियन खेल: अभय फाइनल में, ऐतिहासिक स्वर्ण और लॉस एंजिलिस ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर एशियन खेल: नागोया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगा सामना लखीमपुर खीरी : बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दंपति समेत तीन की माैत महाराष्ट्र की 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया नाव पलटने से दो युवक सुवर्णरेखा नदी में लापता, तलाश जारी वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में शामिल दो तस्कर गिरफ्तार सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कौशांबी: कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत इंडियन सुपर लीग 2026-27 का कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर से होगा आगाज चित्रकूट में फिर उफान पर मंदाकिनी, 26 दिन में दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात मप्र के मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत, 3 घायल डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ईरान ने बातचीत को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज किया

23 Mar 2026




तेहरान, 23 मार्च (हि.स.)। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ किसी भी सार्थक वार्ता के दावे को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि मौजूदा हालात में ऐसी कोई बातचीत नहीं चल रही है। ईरान ने अमेरिकी प्रस्तावों और बयानों को भ्रामक बताते हुए कहा कि ऊर्जा संयंत्रों पर हमले को पांच दिन के लिए टालने की घोषणा महज रणनीतिक चाल है, जिसका उद्देश्य युद्ध के बीच समय हासिल करना और वैश्विक ऊर्जा बाजारों को प्रभावित करना है।


ईरान मिलिटरी न्यूज की एक रिपोर्ट में ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम बातचीत जारी होने के ट्रंप के दावे को खारिज करते हैं और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान तब तक कोई बातचीत स्वीकार नहीं करेगा जब तक युद्ध में उसके मकसद पूरे नहीं हो जाते। ट्रंप की बातें उनकी पिछली धमकियों से पीछे हटना हैं, लेकिन ईरान का रुख नहीं बदला है। जहां तक होर्मुज स्ट्रेट की बात है, हम फिर से कहते हैं कि यह रास्ता हमलावरों के लिए बंद रहेगा।”


ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने ईरानी विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है। ट्रंप की टिप्पणियों का मकसद ऊर्जा की कीमतें कम करना और अपनी सैन्य योजनाओं को लागू करने के लिए समय हासिल करना है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि तनाव कम करने के लिए क्षेत्रीय देशों की ओर से कुछ "पहल" की जा रही हैं, लेकिन उनकी चिंताओं को वॉशिंगटन के सामने उठाया जाना चाहिए, क्योंकि यह युद्ध उसी पक्ष ने शुरू किया है। ईरान ने यह भी कहा कि यह युद्ध उन पर और इस क्षेत्र पर थोपा गया है। युद्ध को समाप्त करना अमेरिका और इजराइल के हाथ में है।


ट्रंप ने ऐलान किया था कि अमेरिका और इजरायल अगले 5 दिन तक ईरान के ऊर्जा सुविधाओं पर कोई हमला नहीं करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा कि यह फैसला पिछले 2 दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई अच्छी और सार्थक बातचीत के बाद लिया गया है। ट्रंप ने लिखा कि मध्य पूर्व में आपसी दुश्मनी को हमेशा खत्म करने के लिए गहरी, विस्तृत और रचनात्मक बातचीत हफ्तों तक जारी रहेगी।


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ''मुझे खुशी है कि पिछले दो दिनों में अमेरिका-ईरान के बीच हमारी आपसी दुश्मनी को हमेशा के लिए खत्म करने के संबंध में बहुत अच्छी-सार्थक बातचीत हुई। इन गहरी, विस्तृत और रचनात्मक बातचीत को देखते हुए मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया कि वे ईरान के ऊर्जा संयंत्र और ऊर्जा ढांचे पर 5 दिनों के लिए सभी हमले टाल दें। यह फैसला चल रही बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा।''


ट्रंप ने इससे पहले शनिवार को ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर तेहरान इस समय से ठीक 48 घंटों के भीतर बिना किसी धमकी के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो अमेरिका उनके विभिन्न ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा, जिसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी।


उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को संयुक्त रूप से ईरान पर हमले शुरू किए थे, जिसमें सर्वोच्च नेता अली खामेनेई समेत कई बड़े नेता और अधिकारी मारे गए थे।

Latest News