ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित एशियाई खेल: जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में एशियाई खेल: प्रिया घंघास ने दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को हराया एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ी संजय ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई एशियाई खेल: पीवी सिंधु ने चिउ पिन-चियान को हराकर महिला एकल के अंतिम-16 में बनाई जगह विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली एशियन खेल: अभय फाइनल में, ऐतिहासिक स्वर्ण और लॉस एंजिलिस ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर एशियन खेल: नागोया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगा सामना लखीमपुर खीरी : बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दंपति समेत तीन की माैत महाराष्ट्र की 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया नाव पलटने से दो युवक सुवर्णरेखा नदी में लापता, तलाश जारी वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में शामिल दो तस्कर गिरफ्तार सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कौशांबी: कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत इंडियन सुपर लीग 2026-27 का कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर से होगा आगाज चित्रकूट में फिर उफान पर मंदाकिनी, 26 दिन में दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात मप्र के मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत, 3 घायल डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

टीवीके प्रमुख विजय शनिवार को लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ

08 May 2026



चेन्नई 08 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज|एजेंसी)। तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे आयोजित होगा।


विजय की पार्टी टीवीके ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी जगह बनाई। बहुमत (118 सीटें) साबित करने के लिए उन्हें कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम) और वीसीके जैसी पार्टियों ने समर्थन दिया है। नई सरकार के गठन के सिलसिले में विजय बीतेे दो दिनों से लगातार राज्यपाल से मुलाकात कर रहे थे। हालांकि तीसरी बार शुक्रवार शाम को उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर से अपनी पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उक्त पार्टियों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें आधिकारिक तौर पर सरकार बनाने का निमंत्रण दिया।


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने राज्य में एक 'स्थिर और लोकतांत्रिक' सरकार सुनिश्चित करने के लिए अभिनेता जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है।

माकपा के तमिलनाडु विधानसभा दल के नेता आर. चेल्लासामी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को पत्र सौंपकर औपचारिक रूप से अपने समर्थन की जानकारी दी। चेल्लासामी ने बताया कि यह निर्णय पार्टी के राज्य सचिव पी. शण्मुगम के निर्देश पर लिया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि माकपा के विधायक सदन में TVK का समर्थन करेंगे ताकि राज्य को राष्ट्रपति शासन से बचाया जा सके और जनता द्वारा चुनी गई नई विचारधारा वाली सरकार को मौका मिले।


गौरतलब है कि हाल ही में (23 अप्रैल) को संपन्न हुए 234 सीटों वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत (118 सीटें) नहीं मिला था। चुनाव परिणामों में TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, लेकिन वह बहुमत के जादूई आंकड़े से 10 कदम दूर रह गई थी।


TVK की स्थिति: 108 सीटें (सबसे बड़ी पार्टी)


अन्य दलों का समर्थन: इससे पहले कांग्रेस (5 सीटें) और सीपीआई (2 सीटें) भी विजय को समर्थन देने का संकेत दे चुके हैं।


माकपा का प्रभाव: माकपा के 2 विधायकों के जुड़ने से विजय अब बहुमत के आंकड़े (118) के बेहद करीब पहुंच गए हैं।


माकपा राज्य सचिव पी. शण्मुगम ने चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी सरकार में शामिल नहीं होगी, बल्कि 'बाहर' से समर्थन देगी। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य सांप्रदायिक ताकतों को रोकना और तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा करना है। चूंकि TVK को जनता का व्यापक समर्थन मिला है, इसलिए हम एक स्थिर शासन के हित में यह कदम उठा रहे हैं।"


द्रविड़ राजनीति के नए युग की आहट

तमिलनाडु में पिछले 50 से अधिक वर्षों से डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) का दबदबा रहा है। लेकिन 2026 के इन चुनावों ने इस मिथक को तोड़ दिया है। जोसेफ विजय की TVK ने न केवल इन दिग्गजों को कड़ी टक्कर दी, बल्कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की डीएमके को पीछे छोड़ते हुए सत्ता की दहलीज तक पहुंच गई है।


Latest News