इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला

अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी

29 Sep 2026

अमेठी, 29 सितंबर (एजेंसी)। अमेठी कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर मंगलवार शाम स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई। बनारस से दोना-पत्तल बेचकर लौट रही वनवासी समुदाय की गर्भवती महिला ज्योति को रेलवे स्टेशन के बाहर अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मदद पहुंचने से पहले ही उसने सड़क पर जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। घटना के दौरान महिला के साथ उसका पति मौजूद था, जबकि आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने मदद के लिए मोर्चा संभाला।


बताया जा रहा है कि ज्योति अपने पति के साथ मंगलवार शाम अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन के बाहर पैदल जाते समय अचानक उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। वह सड़क किनारे बैठ गई और कुछ ही देर में उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। पति ने महिला को चादर से ढक दिया। महिला की हालत देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया।


प्रत्यक्षदर्शी आनंद तिवारी ने बताया कि उन्होंने ही 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलाने की सूचना दी थी। उनके मुताबिक, सीएचसी अमेठी घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर है, बावजूद इसके एंबुलेंस पहुंचने में करीब 25 से 30 मिनट लग गए। तब तक महिला सड़क पर ही दोनों बच्चों को जन्म दे चुकी थी। आनंद तिवारी ने बताया कि महिला और उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। शुरुआत में एंबुलेंस से अस्पताल जाने में भी वे झिझक रहे थे। उन्हें इलाज और एंबुलेंस के लिए कोई शुल्क न लगने की जानकारी देने के बाद वे अस्पताल जाने को तैयार हुए। घटना के बाद स्टेशन रोड पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। सड़क पर प्रसव की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवाओं और एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि सीएचसी से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित घटनास्थल तक एंबुलेंस को पहुंचने में इतना समय क्यों लगा?


घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज पटेल भी अस्पताल से स्टाफ के साथ मौके की ओर पहुंचे। उनके अनुसार, एंबुलेंस के पहुंचने के बाद महिला और दोनों नवजातों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद जच्चा और दोनों नवजातों को सुरक्षित बताया। तीनों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Latest News