इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कैग-भाषिणी अनुवाद लॉन्च, अब सरकारी दस्तावेजों का कई भाषाओं में होगा अनुवाद आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी पर रेल मंत्रालय से जवाब तलब यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय कैब में महिला सुरक्षा मामला: केंद्र, राज्य सरकारों और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट का नोटिस नीला ड्रम कांड : सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को हाेगा सजा पर फैसला नंदीग्राम उपचुनाव: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार ट्विशा शर्मा मामला: सास गिरीबाला की जमानत पर सुनवाई, सीबीआई जांच में दहेज प्रताड़ना के पर्याप्त साक्ष्य नहीं विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर जताई नाराजगी नीट पेपर लीक मामले में पूरक चार्जशीट के लिए सीबीआई को 7 दिनों की मोहलत ‘न पूर्ण प्रतिबंध, न 24 घंटे आतिशबाजी’, दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लाल किला में आईएनए शहीद स्मारक बनाने का निर्देश देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- तस्वीर खिंचवाना प्रचार नहीं 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता रियलिटी शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग एशियाई खेल 2026: 12वें दिन भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 7 पदक एशियन खेल 2026 : ऑल-वेदर ट्रेनिंग और सिमुलेशन से भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास एशियन खेल 2026: दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, शुभमन शीर्ष पर बरकरार एशियन खेल 2026: सुनील ने जीता कांस्य, ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय तटीय क्षेत्रों को मजबूत बनाएगा नेशनल कोस्टल मिशन 2.0, 767 करोड़ रुपये होंगे खर्च

नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति

29 Sep 2026

- प्रभारियों और सह प्रभारियों को ग्राउंड पर उतरने के निर्देश, बूथ मजबूत करने और संगठन विस्तार पर जोर


नई दिल्ली, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में देशभर के प्रभारियों, सह प्रभारियों और राष्ट्रीय महासचिवों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बड़ी संगठनात्मक बैठक थी। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों का जवाब ग्राउंड जीरो पर उतरकर देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।


बैठक में एसआईआर, मुख्य चुनाव आयुक्त, यूपीई समेत विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष की ओर से बनाए जा रहे नैरेटिव का राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर जवाब देने की रणनीति पर मंथन किया गया। भाजपा की इस संगठनात्मक बैठक में 37 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारी, सह प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जिसमें विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी शामिल हुए। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी चुनावों की तैयारियों और विभिन्न राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।


सूत्रों के अनुसार पार्टी नेताओं को निर्देश दिया गया कि केवल सोशल मीडिया या बयानों के जरिए जवाब देने के बजाय कार्यकर्ता और पदाधिकारी सीधे जनता के बीच जाएं और लोगों तक पार्टी का पक्ष पहुंचाएं।


संगठन महामंत्री ने दी संगठन मजबूत करने की पाठशाला


बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रभारियों और सह प्रभारियों को संगठन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पार्टी के बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने और ‘अपना बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।


प्रभारियों और सह प्रभारियों से कहा गया कि वे अपने-अपने राज्यों में नियमित दौरे करें, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें और जमीनी स्तर से मिलने वाले फीडबैक को संगठन तक पहुंचाएं। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों का लगातार राज्यों में मौजूद रहना जरूरी है।


चुनावी राज्यों के लिए अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी


बैठक में चुनावी राज्यों को अलग-अलग जोन में बांटकर जिम्मेदारियां तय करने पर भी चर्चा हुई। सह प्रभारियों को उनके क्षेत्रों के हिसाब से अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। उन्हें निर्देश दिया गया कि त्योहारों को छोड़कर अधिकतर समय अपने संबंधित राज्यों और क्षेत्रों में रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें।


पदाधिकारियों से सोशल मीडिया पर पार्टी की उपस्थिति मजबूत करने के साथ-साथ विपक्ष के नैरेटिव का तथ्यात्मक जवाब देने की रणनीति तैयार करने को भी कहा गया।


बूथ स्तर पर बैठक और युवाओं से संवाद पर जोर


नितिन नवीन ने बैठक में पदाधिकारियों से कहा कि जिन्हें जिस प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है, वे नियमित रूप से वहां का दौरा करें और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के बजाय पार्टी हित की नीति के तहत काम करें।


उन्होंने ‘विकसित भारत संकल्प’, महिला मोर्चा और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संपर्क अभियान को लगातार आगे बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही बूथ स्तर पर नियमित बैठकें करने, कार्यकर्ताओं की बात सुनने और युवाओं से संवाद के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।


पार्टी नेतृत्व ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से मिलने वाला फीडबैक संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रभारियों और सह प्रभारियों को अपने दौरों के दौरान संगठनात्मक स्थिति, जनता के मुद्दों और कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया की नियमित जानकारी पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने को कहा गया।


उत्तर प्रदेश में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा


बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अनंत ओझा को अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी के साथ भाजपा मुख्यालय में चुनाव प्रबंधन देखने की जिम्मेदारी भी दी गई है।


वहीं डॉ. प्रदीप वर्मा को अवध और कानपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगदीश पटेल काशी क्षेत्र का दायित्व संभालेंगे। मेधा कुलकर्णी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी के साथ महिला मोर्चा के साथ पूरे प्रदेश में समन्वय और अभियान की जिम्मेदारी भी दी गई है।


बैठक में पार्टी नेतृत्व ने सभी प्रभारियों और सह प्रभारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया।

Latest News