इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कैग-भाषिणी अनुवाद लॉन्च, अब सरकारी दस्तावेजों का कई भाषाओं में होगा अनुवाद आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी पर रेल मंत्रालय से जवाब तलब यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय कैब में महिला सुरक्षा मामला: केंद्र, राज्य सरकारों और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट का नोटिस नीला ड्रम कांड : सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को हाेगा सजा पर फैसला नंदीग्राम उपचुनाव: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार ट्विशा शर्मा मामला: सास गिरीबाला की जमानत पर सुनवाई, सीबीआई जांच में दहेज प्रताड़ना के पर्याप्त साक्ष्य नहीं विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर जताई नाराजगी नीट पेपर लीक मामले में पूरक चार्जशीट के लिए सीबीआई को 7 दिनों की मोहलत ‘न पूर्ण प्रतिबंध, न 24 घंटे आतिशबाजी’, दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लाल किला में आईएनए शहीद स्मारक बनाने का निर्देश देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- तस्वीर खिंचवाना प्रचार नहीं 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता रियलिटी शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग एशियाई खेल 2026: 12वें दिन भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 7 पदक एशियन खेल 2026 : ऑल-वेदर ट्रेनिंग और सिमुलेशन से भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास एशियन खेल 2026: दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, शुभमन शीर्ष पर बरकरार एशियन खेल 2026: सुनील ने जीता कांस्य, ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय तटीय क्षेत्रों को मजबूत बनाएगा नेशनल कोस्टल मिशन 2.0, 767 करोड़ रुपये होंगे खर्च

एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव

29 Sep 2026

जौनपुर, 29 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) गिरीश चंद्र यादव ने मंगलवार को एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। हिंदुस्थान समाचार के प्रतिनिधि से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही है और उसके शासनकाल में भी एसआईआर जैसी चुनावी प्रक्रिया हुई है। उस समय कांग्रेस ने इसका विरोध नहीं किया था। आज विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।


उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के तीनों आयुक्तों की रिपोर्ट और चुनाव से जुड़ी स्थिति स्पष्ट होने के बावजूद कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है। कभी निर्वाचन आयोग, कभी ईवीएम और कभी प्रशासन पर सवाल उठाना विपक्ष की पुरानी आदत बन गई है। देश की जनता इस बात को समझ चुकी है और उसी के अनुसार जवाब भी दे रही है।गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सभी राजनीतिक दलों को भरोसा करना चाहिए। इन्हीं संस्थाओं के माध्यम से चुनाव कराकर कांग्रेस कई बार सत्ता में रही है और आज भी कई राज्यों में उसकी सरकार है। उन्होंने कहा कि जहां चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आते हैं, वहां वह संवैधानिक संस्थाओं की प्रक्रिया को सही मानती है, जबकि हारने पर सवाल उठाती है।


पीडीए के नारे पर उन्होंने कहा कि जनता अब इसकी वास्तविकता समझ रही है। उनके अनुसार, कभी पी का अर्थ पंडित और कभी पिछड़ा बताकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सही जानकारी मिलने के बाद लोग धीरे-धीरे ऐसे नारों से दूरी बना रहे हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि भगवा इस देश की सांस्कृतिक पहचान और प्रतीक है। भगवा लोगों को प्रेरणा देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करते हुए जनता के बीच तथ्यात्मक बात रखनी चाहिए।---------

Latest News