इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज

29 Sep 2026

मुंबई, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अभिनेता और नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर खुलकर बात की है। 'बिग बॉस 20' में लव गिल से बातचीत के दौरान आम्रपाली ने निरहुआ के साथ अपनी दोस्ती को लेकर कई बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि दोनों की गहरी दोस्ती और आपसी समझ को देखकर अक्सर लोग उनके रिश्ते को रोमांटिक नजरिए से देखने लगते हैं। आम्रपाली के मुताबिक, भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के बाद निरहुआ उनके सबसे अच्छे दोस्तों में शामिल रहे हैं।


आम्रपाली ने बताया कि उनकी और निरहुआ की दोस्ती में काफी सहजता है। उन्होंने कहा कि कई बार बिना कुछ कहे ही दोनों एक-दूसरे की बात समझ जाते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि अगर उन्हें निरहुआ से कुछ कहना होता है तो सिर्फ देखकर ही अपनी बात समझा देती हैं और वह भी उनकी बात समझकर मुस्कुरा देते हैं। आम्रपाली ने उन चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें दोनों के डेटिंग करने की बात कही जाती रही है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग उन्हें और निरहुआ को कपल समझते हैं, जबकि निरहुआ खुद उन्हें किसी से शादी करने की सलाह देते रहते हैं।


शादी को लेकर आम्रपाली ने कहा कि लोगों को लगता है कि विवाह करना आसान फैसला है, लेकिन लड़कियों के लिए इसके साथ कई चीजें बदल जाती हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला को वर्षों में बनाई गई अपनी जिंदगी और करियर से जुड़ी कई चीजों के बारे में सोचना पड़ता है, इसलिए शादी की बात पुरुषों को जितनी आसान लगती है, महिलाओं के लिए उतनी सहज नहीं होती। आम्रपाली और निरहुआ भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में शामिल हैं और दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के चलते भी दोनों के रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रही हैं।

Latest News