इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवान समेत दो हिरासत में, राइफल व 50 कारतूस बरामद

06 Jun 2026



बारामुला, 06 जून (एजेंसी.)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस ने कनिस्पोरा क्षेत्र में देर रात नाका चेकिंग के दौरान एक कार को रोककर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक 12-बोर राइफल और 50 कारतूस बरामद किए गए।


पुलिस के अनुसार, कनिस्पोरा-जाहामा क्रॉसिंग पर एसओजी बारामूला और 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जम्मू पंजीकरण संख्या जेके02डीएन-6527 वाली एक बलेनो कार को रोका गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों की पहचान सिकंदर खान (32) पुत्र नजीर अहमद खान निवासी गिंगल उरी तथा वकील अहमद ठाकरी (40) पुत्र नूरदीन ठाकरी निवासी कमलकोट उरी के रूप में हुई।


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वकील अहमद ठाकरी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में जवान के पद पर कार्यरत हैं। वह पहले 218 बटालियन, छत्तीसगढ़ में तैनात थे और हाल ही में उनका स्थानांतरण 237 बटालियन, राजस्थान में हुआ था। हालांकि, उन्होंने अभी तक नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। वहीं, सिकंदर खान स्थानीय निवासी है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि दोनों आरोपित पिछले दो दिनों से वाहन लेकर इलाके में घूम रहे थे।


चेकिंग के दौरान वाहन और उसमें सवार व्यक्तियों की तलाशी लेने पर एक 12-बोर राइफल और 50 कारतूस बरामद किए गए। मौके पर मौजूद टीम ने मामले की सूचना एसएचओ बारामूला को दी, जिसके बाद दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए जीआईसी बारामूला लाया गया। बाद में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें बारामूला पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया।


जांच के दौरान यह सामने आया कि बरामद 12-बोर राइफल वकील अहमद ठाकरी के नाम पर लाइसेंसी हथियार है, जिसे उन्होंने 5 जून, 2026 को गंग्याल, जम्मू से खरीदा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Latest News