इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

युवक का पैर काटने का सनसनीखेज मामला निकला फर्जी, एमबीबीएस में दाखिले के लिए खुद रची साजिश

23 Jan 2026



जौनपुर,23 जनवरी (हि.स.)। यूपी के जौनपुर स्थित लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में युवक का पैर कटने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में किसी बाहरी व्यक्ति की कोई भूमिका नहीं थी, बल्कि पीड़ित युवक ने स्वयं एमबीबीएस में दाखिले के लिए दिव्यांग कोटे का लाभ पाने की नीयत से यह खौफनाक कदम उठाया था।


खलीलपुर निवासी सूरज भास्कर (24), जो डी-फार्मा कर चुका है, 18 जनवरी की रात अपने निर्माणाधीन मकान में अकेले सो रहा था। सुबह उठने पर उसका बायां पैर कटा हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उसे पार्थ हॉस्पिटल में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया।प्रारंभिक बयान में सूरज ने दावा किया था कि रात में दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने अपना पैर कटा हुआ देखा। इस बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी शहर गोल्डी गुप्ता ने बताया कि गहन विवेचना, घटनास्थल की जांच, सीडीआर विश्लेषण और संदिग्धों से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हो गया कि घटना में किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता नहीं है। जांच के दौरान घटनास्थल के पास से एनेस्थीसिया की शीशियां, सिरिंज और आरी मशीन जैसे उपकरण बरामद किए गए।परिजनों से पूछताछ में पता चला कि सूरज एमबीबीएस में प्रवेश न मिलने के कारण मानसिक तनाव और निराशा में था। उसके पास से एक डायरी भी मिली, जिसमें उसने लिखा था कि वह वर्ष 2026 में हर हाल में एमबीबीएस में दाखिला लेगा। सीडीआर जांच में उसकी प्रेमिका से हुई बातचीत और अक्टूबर में बीएचयू जाने की जानकारी भी सामने आई, जहां वह कुछ दस्तावेज हासिल करने का प्रयास कर रहा था।


सीओ सिटी ने बताया कि सूरज को मेडिकल प्रक्रियाओं की जानकारी थी, क्योंकि वह पहले से डी-फार्मा कर चुका है। इसी जानकारी का उपयोग कर उसने खुद ही यह घटना अंजाम दी, ताकि दिव्यांग कोटे का लाभ लेकर एमबीबीएस में दाखिला मिल सके। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।