इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर

अमेठीः संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल

13 Jul 2026



अमेठी, 13 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद रविवार की देर रात अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के चलते कुछ समय के लिए अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं, जिससे अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।


मृतक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव चंद्रभान सिंह (60) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित उपचार और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध न कराए जाने के कारण बुजुर्ग की मौत हुई। नाराज लोगों ने अस्पताल के गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन करते हुए किशोरी लाल शर्मा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह अस्पताल गांधी परिवार के द्वारा स्थापित किया गया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस अस्पताल की ट्रस्टी है। आए दिन इस तरह की घटनाओं के कारण यह अस्पताल विवादों के घेरे में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही मुंशीगंज, गौरीगंज और संग्रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ अमेठी डॉक्टर अंशुमान सिंह ने तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम बनाकर पूरे मामले की जांच करते हुए रिपोर्ट मंगवाई है।


मुंशीगंज कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest News