इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कच्चे तेल की आंच में झुलसा घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 8.77 लाख करोड़ रुपये की चपत यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक

ट्रक और कार की भिड़ंत में महिला की मौत

21 Jul 2026



हाथरस, 21 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। हाथरस रोड पर मंगलवार की अल सुबह सलेमपुर बंबा के निकट ट्रक और कार की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय मासूम समेत छह लोग घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार,स्विफ्ट डिजायर कार में सवार लोग झांसी में आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सादाबाद से हाथरस की ओर लौट रहे थे। सलेमपुर बंबा के पास पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में कार सवार रानी पत्नी चंद्रभान, निवासी किला मेंवई, खुर्जा, बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में अर्पित चौधरी पुत्र देवेंद्र सिंह, निवासी गणेश नगर, मेरठ, प्रवेश पुत्र रामपाल सिंह, कुसुम देवी पत्नी रामपाल सिंह दोनों निवासी किला मेंवई, खुर्जा, बुलंदशहर, कल्पना कुमारी पत्नी अर्पित चौधरी, निवासी गणेश नगर, मेरठ और दो वर्षीय अर्पिता पुत्री अर्पित शामिल हैं।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया। हादसे में ट्रक पर सवार सुहान और रिहान भी घायल हुए, जिनका उपचार कराया गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया।

Latest News