इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने

28 Sep 2026

भागलपुर, 28 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बैकठपुर दुधैला पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित कसमाबाद गांव में गंगा नदी की उपधारा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी के भीषण कटाव के कारण देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक आशियाने गंगा में समा गए हैं।


इस विनाशकारी आपदा के बाद से पूरे तटीय इलाके के ग्रामीणों में दहशत और हाहाकार का माहौल है। गंगा की उग्र लहरों को अपने घरों की ओर लगातार बढ़ते देख तटवर्ती क्षेत्र के लोग गहरी लाचारी में डूबे हैं। नदी में विलीन होने के डर से ग्रामीण भारी मन से अपने घरों को खुद तोड़कर खिड़कियां, दरवाजे, चौखट, एस्बेस्टस की चादरें और ईंटें जैसी सुरक्षित सामग्रियां निकाल रहे हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि पक्का मकान बनाने में जीवन भर की कमाई लग गई थी, जिसे आज अपने ही हाथों मलबे में तब्दील होते देखना अत्यंत पीड़ादायक है। घर नदी की मुख्य धारा में विलीन हो जाने के कारण कई परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।


पीड़ित लोग अपने मवेशियों और जरूरी सामानों को समेटकर गांव के ही समीप अस्थायी झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर हैं, जबकि कई अन्य परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।


ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि समय रहते अगर कटावरोधी कार्य कराए जाते तो आज यह तबाही नहीं देखनी पड़ती। प्रभावित परिवारों ने जिला प्रशासन और सरकार से अविलंब राहत, मुआवजा और सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है।

Latest News