इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर

28 Sep 2026

नई दिल्ली, 28 सितंबर (एजेंसी)। जापान के आइची-नागोया में जारी 20वें एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। समाचार लिखे जाने तक भारत ने अब तक 39 पदक जीते हैं, जिसमें 4 स्वर्ण, 17 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में फिलहाल 12वें स्थान पर है।


भारत ने हांगझोऊ 2023 में रिकॉर्ड 106 पदक जीते थे और इस बार 500 से अधिक भारतीय खिलाड़ी उस प्रदर्शन को बेहतर करने के लक्ष्य के साथ उतरे हैं।


स्वर्ण पदक विजेता


1. भारतीय महिला क्रिकेट टीम — महिला क्रिकेट


2. सुरुचि सिंह और कमलजीत — 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम


3. भारतीय महिला कबड्डी टीम — महिला कबड्डी


4. भारतीय पुरुष कबड्डी टीम — पुरुष कबड्डी


रजत पदक विजेता


1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद — निशानेबाजी, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम


2. इलावेनिल वलारिवन — निशानेबाजी, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल


3. रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु धिल्लों — निशानेबाजी, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम


4. हिमांशु धिल्लों — निशानेबाजी, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल


5. मीराबाई चानू — भारोत्तोलन, महिलाओं का 49 किग्रा वर्ग


6. रोशिबिना देवी — वुशु, महिलाओं का 60 किग्रा वर्ग


7. विशाल टीके, विथ्या रामराज, मनु साजी और एमआर पूवम्मा — एथलेटिक्स, मिश्रित 4×400 मीटर रिले


8. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल — निशानेबाजी, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम


9. गुलवीर सिंह — एथलेटिक्स, पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़


10. सावन बरवाल — एथलेटिक्स, पुरुषों की मैराथन


11. विदर्शा विनोद, आशी चौकसे और तिलोत्तमा सेन — निशानेबाजी, महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम


12. तजिंदरपाल सिंह तूर — एथलेटिक्स, पुरुषों की शॉट पुट


13. अभय सिंह — स्क्वैश, पुरुष एकल


14. अनाहत सिंह — स्क्वैश, महिला एकल


15. सर्वेश कुशारे — एथलेटिक्स, पुरुषों की ऊंची कूद


16. एंसी सोजन — एथलेटिक्स, महिलाओं की लंबी कूद


17. ईशा सिंह — निशानेबाजी, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल


कांस्य पदक विजेता


1. रुद्रांक्ष पाटिल — पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल


2. सुचिका तारियाल — महिलाओं की पारंपरिक मिश्रित मार्शल आर्ट्स 60 किग्रा


3. परिनाज़ धालीवाल, राइज़ा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान — महिलाओं की स्कीट टीम


4. अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल और मीराज अहमद खान — पुरुषों की स्कीट टीम


5. जय मीना — पुरुषों का एकल सॉफ्ट टेनिस


6. भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम — पुरुष टीम


7. सतनाम सिंह और सलमान खान — पुरुषों की डबल स्कल्स रोइंग


8. अनंतजीत सिंह नरूका और परिनाज़ धालीवाल — स्कीट मिश्रित टीम


9. सीमा कुमारी — महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़


10. दिया चितले और मानुष शाह — मिश्रित युगल टेबल टेनिस


11. मनप्रीत कौर — महिलाओं की शॉट पुट


12. बारानिका एलंगोवन — महिलाओं की पोल वॉल्ट


13. जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार — मिश्रित युगल स्क्वैश


14. प्राची चौधरी — महिलाओं की 400 मीटर दौड़


15. हरिता भद्रा — महिलाओं की 200 मीटर दौड़


16. तेजस्विन शंकर — डेकाथलॉन


17. पारुल चौधरी — महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज


18. पिंकी बलहारा — महिलाओं का 78 किग्रा कुराश

Latest News