इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर

28 Sep 2026

सीवान, 28 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)।सीवान जिले आंदर थाना क्षेत्र के शिवली मठिया गांव स्थित स्कूल के समीप सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अपराधियों ने आंदर प्रखंड की पूर्व प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति एवं शिक्षक किशोर कुमार गिरी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली उनकी कनपटी में लगी है. गंभीर स्थिति में उन्हें सदर अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिवली मठिया गांव के समीप स्थित स्कूल की एक शिक्षिका ने किशोर कुमार गिरी को फोन कर स्कूल बुलाया था। शिक्षिका ने बताया कि एक लड़का और लड़की एक कमरे में प्रवेश कर कुछ गलत गतिविधि कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद किशोर कुमार गिरी बाइक से स्कूल पहुंचे और दोनों से पूछताछ करने लगे।इसी दौरान लड़के ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। साथियों के पहुंचने के बाद लड़का वहां से भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली किशोर कुमार गिरी की कनपटी में जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े.l।


स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही गोलीबारी में शामिल युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के कारणों और आरोपितों की पहचान को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Latest News