इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन

छत्तीसगढ़ की जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

28 Jan 2026



जगदलपुर, 28 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कई जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने परिसर खाली कराया और गहन तलाशी ली। हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर सुबह साढ़े चार बजे के करीब एक मेल आया है। इसमें न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सुबह 10 बजे न्यायालय खुलने के बाद इसकी जानकारी अधिकारियों को मिली, तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बम और डॉग स्क्वाड के जरिए पूरे कोर्ट परिसर की जांच की गई। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। फिलहाल स्थिति सामान्य है।


धमकी भरे मेल में लिखा गया है कि जगदलपुर न्यायालय परिसर में दाे सुसाइड बम धमाके किए जाएंगे। इसके साथ ही तीन जहर गैस बम भी लगाए जाने का दावा किया गया। मेल में यह भी लिखा गया कि दोपहर 1:45 बजे तक जजों को न्यायालय से बाहर निकाल लिया जाए, नहीं तो बड़ा नुकसान होगा।


बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने अपनी पूरी टीम के साथ कोर्ट परिसर पहुंचकर एहतियातन पूरा न्यायालय परिसर खाली कराया। इसके बाद बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के द्वारा हर हिस्से की गहन जांच शुरू की गई। न्यायालय परिसर में खड़े सभी वाहनाें की जांच की गई। हर कक्ष, चेंबर और आस-पास के इलाकों को खंगाला गया। सुरक्षा कारणों से काफी देर तक न्यायालय का काम-काज पूरी तरह प्रभावित रहा। फिलहाल जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि धमकी को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और बस्तर में न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल पर बम की धमकी मिली थी। सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए पूरे परिसर की जांच कराई गई है। अब तक की जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। मामले की साइबर और तकनीकी जांच भी की जा रही है।


इससे पहले अंबिकापुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया था। न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। इसके बाद न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और हर व्यक्ति की सघन जांच की गई।


सरगुजा एसएसपी एवं डीआईजी राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय को ईमेल के जरिए धमकी मिलने की सूचना के बाद तत्काल पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे परिसर की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि जो ईमेल प्राप्त हुआ है, उसे गंभीरता से लिया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि मेल कहां से और किसने भेजा है। साथ ही उसके पीछे का उद्देश्य क्या है। फिलहाल जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत की गई है और लगातार चेकिंग जारी है।


इसी तरह राजनांदगांव जिला न्यायालय परिसर और जांजगीर चांपा जिला एवं सत्र न्यायालय काे बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया।पूरे परिसर की सघन जांच की गई। फिलहाल किसी भी प्रकार संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई। मेल कहां से आया किसने भेजा था, इसकी जांच की जा रही है।

Latest News