इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म

देश के ज्यादातर हिस्सों में सस्ता हुआ सोना, चेन्नई में सोने के भाव में मामूली तेजी का रुख

14 Aug 2026



नई दिल्ली, 14 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सोना सस्ता हुआ है, जबकि चेन्नई में आज सोने के भाव में शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली तेजी आ गई है। वहीं चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 1,170 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,280 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत 200 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गई है।


कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।


दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।


इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,55,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Latest News