इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म

यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

27 Sep 2026

वाराणसी, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में वरुणा नदी स्थित शास्त्री घाट पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी)एक्ट के विरोध में बीते कुछ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों गौतम मिश्रा, बृजेश मिश्रा और सनातनी चंदन को रविवार की भोर में पुलिसकर्मियों ने हटा दिया। इसके बाद, सुबह का उजाला होने तक बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के पक्ष में उनके समर्थक जुट आए। उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शनकारी चंदन ने कहा कि आज भोर चार बजे चोरों की भांति घसीटकर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। भूख हड़ताल पर बैठे साथियों को भी हटाया गया और लाइट बुझा कर महिलाओं के साथ बर्बरता की गई। टेंट-पंडाल उखाड़ दिया गया। बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।


वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के वरुणा जोन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शास्त्री घाट पर भूख हड़ताल पर बैठे गौतम मिश्रा, बृजेश मिश्रा और सनातनी चंदन को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


मुख्य चिकित्साधिकारी वाराणसी की रिपोर्ट के आधार पर आमरण अनशन पर बैठे तीन व्यक्तियों के खराब स्वास्थ्य के दृष्टिगत उन्हें चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार सुचारू रूप से चल रहा है।

Latest News