इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली

प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे

27 Sep 2026

तमलुक, 27 सितंबर (एजेंसी)। पूर्व मेदिनीपुर जिले में शनिवार शाम हल्दी नदी में 15 यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। नाव में तीन मोटरसाइकिल और एक बैटरी चालित साइकिल भी थी। सभी यात्री तैरकर सुरक्षित किनारे पहुंच गए।


मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े सात बजे करीब महिषादल के तेरपेख्या घाट से नाव 15 यात्रियों को लेकर नंदीग्राम की ओर रवाना हुई थी। नाव में तीन मोटरसाइकिल और एक बैटरी चालित साइकिल भी थी। नाव के रवाना होने के बाद अचानक ज्वार आने से नदी में तेज बहाव हो गया और नाव बीच नदी में पलट गई।


नाव में सवार यात्रियों ने किसी तरह तैरकर किनारे पहुंचकर अपनी जान बचाई। हालांकि नाव में रखी मोटरसाइकिल और साइकिल का पता नहीं चल पाया है।


हल्दिया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि नाव में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। नाव और उसमें मौजूद मोटरसाइकिल तथा साइकिल की तलाश की जा रही है। सभी यात्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं।


महिषादल के विधायक सुभाषचंद्र पांजा ने कहा कि घाट पर निगरानी की व्यवस्था को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो, इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों को सवार नहीं होने देने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Latest News