इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार

27 Sep 2026

रांची, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। रांची पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से चार वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत बच्चे को साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ से सकुशल बरामद कर लिया है।


पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की सुबह बच्चा रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर था। इसी दौरान उसकी मां के पास नहीं होने का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात लोग उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की।


विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय गुप्तचर तंत्र के माध्यम से आरोपितों के संबंध में लगातार जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर एक आरोपित को धनबाद पुलिस के सहयोग से धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया और फिर उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने साहिबगंज पुलिस के सहयोग से साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ में छापेमारी की। यहां से चार अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चे को उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।


पुलिस अब अपहरण के पूरे नेटवर्क और घटना के कारणों की जांच कर रही है। मामले में धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज पुलिस के अलावा संथाल परगना के पुलिस महानिरीक्षक का भी विशेष सहयोग रहा। रांची पुलिस ने अभियान में शामिल सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताया है।

Latest News