इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म

देशभर की जेलों में बंद सिखों की रिहाई की मांग, पंजाब बंद को मिला मिला-जुला समर्थन

21 Aug 2026

- आनंदपुर साहिब, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर में निकाला रोष मार्च, कई जगह जबरन बंद कराए बाजार


चंडीगढ़, 21 अगस्त (हि.स.)। देशभर की जेलों में बंद सिखों की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार को कौमी इंसाफ मोर्चा के बंद के आह्वान को प्रदेश में मिला-जुला समर्थन मिला। राज्य के कई हिस्सों में सात घंटे तक बाजार बंद रहे, लेकिन उद्योगों तथा सरकारी दफ्तरों ने सामान्य की भांति कामकाज हुआ।


प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को निजी स्कूल व शिक्षण संस्थान बंद रहे। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद का पूरा असर दिखाई दिया।


कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने जगह-जगह रोष मार्च निकाला। खरड़-चंडीगढ़ हाईवे को बंद किया गया था। यहां ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की मोर्चा के सदस्यों से बहस भी हुई। मोहाली में निहंगों ने पिज्जा शॉप बंद कराई। इसे साथ अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने खुली दुकानों को बंद करवाया। इससे पटियाला में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंची।


फरीदकोट में प्रदर्शनकारियों ने आप विधायक डिंपी ढिल्लों की बस को रोक दिया था। बस को रोके जाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उसे वापस बस स्टैंड भेज दिया। अमृतसर और मोहाली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस भी हुई।


जालंधर के मकसूदां की सर्विस रोड पर रास्ता रोकने को लेकर जत्थेबंदियों और कार सवार के बीच विवाद हो गया। कार सवार अस्पताल जाने की बात कह रहा था। उसने अस्पताल की रसीद दिखाते हुए बताया कि उसकी पत्नी की डायलसिस हो रही है, लेकिन दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई। विवाद के दौरान दोनों तरफ से थप्पड़ चले। इसी बीच गुस्साए सिख व्यक्ति ने साथी से बरछा छीनकर हमला करने की कोशिश की।


अमृतसर के गोल्डन गेट से लेकर हॉल गेट व अन्य प्रमुख बाजार बंद रहे। दरबार साहिब तथा आसपास की मार्केट भी बंद रही। बंद का समर्थन करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज अपने सभी दफ्तर तथा शिक्षण संस्थान बंद रखे। अमृतसर में कई जगह प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों तथा आम जनता के बीच बहस भी हुई।


चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे को 2 बजे तक बंद रखा गया। खरड़-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग बंद होने के कारण हिमाचल, जम्मू और पंजाब से आई बसें खरड़ से आगे नहीं बढ़ पाईं। प्रदर्शनकारियों ने सिर्फ इमरजेंसी वाहनों को आगे जाने दिया। लुधियाना में ज्यादातर बाजार बंद रहे। शहर की प्रमुख मार्केट चौड़ा बाजार में कुछ दुकानें खुली तो पुलिस ने उन्हें बंद करवा दिया। कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थकों ने लाडोवाल टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया, जिसकी वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ा। इसके अलावा दुगरी में नहर वाले पुल पर भी चक्का जाम किया गया। समराला चौक व शहर के कई इलाकों में सिख संगठनों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहर में ज्यादातर प्राइवेट स्कूल और कॉलेज बंद रहे, जबकि सरकारी स्कूल खुले रहे।


पंजाब बंद का पठानकोट में खास असर देखने को नहीं मिला। शहर के सभी मुख्य बाजार सुबह करीब 10 बजे आम दिनों की तरह खुल गए। हालांकि, सरकारी स्कूलों के साथ कुछ निजी स्कूल भी बंद रहे। पठानकोट के बस स्टैंड पर आम दिनों के मुकाबले कम भीड़ नजर आई। पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित लदपालवां टोल प्लाजा पर प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया। प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पंजाब बंद के चलते हाईवे पर आवाजाही प्रभावित होने से बड़ी संख्या में वाहन फंस गए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से ट्रैफिक को संभालते हुए वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा गया।


कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि अकाली दल ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर आनंदपुर साहिब शहर में रोष मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और पंजाब की राज्य सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि जिन सिख कैदियों ने अपनी सजाएं पूरी कर ली हैं, उन्हें भी आज तक रिहा नहीं किया गया है, जो न्याय और मानवाधिकारों के सिद्धांतों के खिलाफ है।

Latest News