इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म

देश की जून तिमाही की 7.8 फीसदी जीडीपी वृद्धि ने फिर सिद्ध की अर्थव्यवस्था की मजबूती: खंडेलवाल

31 Aug 2026



नई दिल्ली, 31 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर दर्ज कर एक बार फिर यह साबित किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए हुए है। चांदनी चौक से सांसद एवं कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने सोमवार को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के जारी आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।


खंडेलवाल ने कहा कि यह वृद्धि दर न केवल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के अनुमान से अधिक है, बल्कि अधिकांश अर्थशास्त्रियों की अपेक्षाओं को भी पीछे छोड़ती है। उन्होंने कहा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की आर्थिक नीतियों के निर्माण और क्रियान्वयन का ही प्रतिफल है। यह वृद्धि स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत घरेलू मांग, बढ़ते निवेश, विनिर्माण क्षेत्र की प्रगति, बुनियादी ढांचे पर बढ़े हुए व्यय तथा निर्यात के बेहतर प्रदर्शन के बल पर आगे बढ़ रही है।


खंडेलवाल ने कहा कि देश के व्यापार जगत के लिए यह विशेष रूप से उत्साहजनक संकेत है कि पूंजीगत निवेश (कैपिटल फॉर्मेशन) में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उद्योग और व्यापार समुदाय भारत की विकास यात्रा पर पूरा विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अवसंरचना निर्माण, डिजिटल अर्थव्यवस्था, विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में किए गए निवेश का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।


उन्होंने यह भी कहा की वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का यह प्रदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह दर्शाता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है और देश आत्मनिर्भरता, उत्पादन, नवाचार तथा उपभोग आधारित विकास मॉडल के साथ आगे बढ़ रहा है।


खंडेलवाल ने कहा की देश के व्यापारियों को इससे बड़ा लाभ होगा और निश्चित रूप से आगामी तिमाहियों में भी भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत बनी रहेगी। ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में व्यापार, उद्योग, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और उपभोक्ता वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। भारत की यह विकास गाथा न केवल आर्थिक समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का भी प्रमाण है।

Latest News