इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल : हरिता भद्रा ने 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य इंटरनेशनल ट्रेड शो : ’ स्किल मंच’ पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने दिखाई अपनी प्रतिभा इंटरनेशनल ट्रेड शो में जेन जी का अंदाज, नुक्कड़ नाटक से सामाजिक मुद्दों पर दे रहे संदेश कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत थप्पड़कांड पर प्रवेश साहिब सिंह की सफाई, आआपा कार्यकर्ता ने परिवार को दी गालियां इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजा 75 जिलों की 75 महिला उद्यमियों का ग्रामीण बाजार उत्तर प्रदेश ने विकास की नई यात्रा तय की: पीयूष गोयल सीबीआई ने 11.42 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट मामले में दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार मणिपुर के सेनापति में गोलीबारी, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन गुजरात के साबरमती से देश को मिली पहली एलएनजी ट्रेन की सौगात, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे

सप्ताह के पहले दिन ही गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगा 3.14 लाख करोड़ का चूना

07 Sep 2026



नई दिल्ली, 07 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव, कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी और विदेशी निवेशकों द्वारा की जा रही बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार आज एक बार फिर गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली सुधार भी हुआ।


हालांकि थोड़ी देर बाद ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये दोनों सूचकांक फिसलते चले गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.50 प्रतिशत टूट कर बंद हुए। बाजार में आज आई कमजोरी के कारण निवेशकों को लगभग 3.14 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।


बीएसई का सेंसेक्स आज 69.38 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,446.05 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 31.14 अंक उछल कर 76,477.19 अंक के स्तर पर आ गया। हालांकि खरीदारी का यह दौर अधिक देर तक टिक नहीं सका। थोड़ी देर बाद ही बाजार पर बिकवालों का कब्जा हो गया, जिससे सेंसेक्स एक बार फिर गिरने लगा।


लगातार हो रही बिकवाली के कारण शाम तीन बजे तक यह सूचकांक 544.91 अंक यानी 0.71 प्रतिशत लुढ़क कर 75,970.52 अंक तक गिर गया। कारोबार के आखिरी आधे घंटे में खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 162.29 अंक की रिकवरी कर 382.62 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,132.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 14.55 अंक यानी 0.06 प्रतिशत फिसल कर 23,883.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से यह सूचकांक मामूली उछाल के साथ 23,890 अंक के स्तर तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे निफ्टी टूटता चला गया।


शेयरों की लगातार हो रही बिक्री के कारण आज का कारोबार खत्म होने के कुछ देर पहले यह सूचकांक 159.80 अंक यानी 0.67 प्रतिशत लुढ़क कर 23,737.90 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने निचले स्तर से लिवाली शुरू कर दी, जिससे निफ्टी 41.25 अंक सुधर कर 118.55 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,779.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज दिनभर के कारोबार के दौरान आईटी सेक्टर के शेयरों की जमकर बिकवाली होती रही, जिसकी वजह से निफ्टी का आईटी इंडेक्स 2.28 प्रतिशत की गिरावट का शिकार हो गया। इसी तरह मेटल सेक्टर में हुई बिकवाली के कारण बीएसई का मेटल इंडेक्स 1.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज इंडेक्स भी कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए।


दूसरी ओर, फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों की आज खरीदारी होती रही लेकिन दूसरे ज्यादातर सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव होने की वजह से फार्मास्यूटिकल सेक्टर की खरीदारी से भी बाजार को कोई फायदा नहीं मिल सका। ब्रॉडर मार्केट में भी आज आमतौर पर दबाव बना रहा। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में तीन लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 486.61 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 489.75 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.14 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।


आज दिनभर के कारोबार के दौरान बीएसई में 4,729 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,010 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,474 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 245 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 3,260 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,300 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,960 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सात शेयर बढ़त के साथ और 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान में और 37 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


आज दिनभर हुई खरीद-बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अपोलो हॉस्पिटल 1.27 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 0.88 प्रतिशत, कोल इंडिया 0.84 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.76 प्रतिशत और मैक्स हेल्थकेयर 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, इंफोसिस 3.76 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 2.42 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ 2.42 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल 2.13 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 2.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Latest News