इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे

27 Sep 2026

आइची-नागोया (जापान), 27 सितंबर (एजेंसी)। भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने मुक्केबाजी में देश के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। पंघाल ने आइची-नागोया 2026 एशियाई खेलों में पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलिमोव को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हरा दिया।


भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मीडिया ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि 'एशियाई खेल बॉक्सिंग (पुरुषों का 80 किग्रा - क्वार्टर फाइनल) में अंकुश ने ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलिमोव को 5-0 (सर्वसम्मत फैसले) से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे भारत के लिए एक पदक पक्का हो गया। अंकुश का सेमीफाइनल मुकाबला 29 सितंबर को सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा।


हरियाणा के अंकुश ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और सलिमोव पर लगातार दबाव बनाए रखा। ताजिकिस्तानी मुक्केबाज ने जवाबी हमले की कोशिश की, लेकिन अंकुश की गति और सटीक पंचों के सामने वह प्रभावी नहीं दिखे। पहले राउंड में पांचों जजों ने अंकुश के पक्ष में फैसला दिया।


दूसरे राउंड में भी अंकुश ने अपनी तेज-तर्रार शैली जारी रखी। उन्होंने लगातार आक्रमण करते हुए सलिमोव को कई प्रभावी पंच लगाए और यह राउंड भी अपने नाम किया।


तीसरे और अंतिम राउंड में ताजिकिस्तान के मुक्केबाज ने अपनी गति बढ़ाई और कुछ पंच लगाए। उन्होंने यह राउंड 4-1 से जीतने में सफलता हासिल की, लेकिन शुरुआती दो राउंड में अंकुश की बढ़त इतनी मजबूत थी कि फैसला सर्वसम्मति से भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में गया।


इस जीत के साथ अंकुश अब स्वर्ण पदक की दौड़ में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं, जबकि भारत का एक पदक सुनिश्चित हो चुका है।

Latest News