इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव डेविड बून बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम चेयरमैन ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा एशियाई खेल 2026: बारिश ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबला धोया, टीम इंडिया सेमीफाइनल में राजस्थान में फिर बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप

भाजपा ने अंबेडकर प्रतिमा से बेअदबी पर पंजाब की मान सरकार पर बोला हमला

16 Sep 2026

नई दिल्ली, 16 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के होशियारपुर जिले के बाड़ियां कलां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि सरकार दफ्तरों में बाबासाहेब की तस्वीर लगाकर केवल दिखावा करती है, जबकि राज्य में उनकी प्रतिमाओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही है।


भाजपा के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने एक्स पोस्ट में कहा कि बाड़ियां कलां में बाबासाहेब की प्रतिमा के साथ हुई घटना पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों और उपद्रवियों में पुलिस-प्रशासन का भय नहीं रह गया है और सरकार की नाकामी के कारण पंजाब को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।


चुग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि घटना के जिम्मेदार लोगों की तत्काल पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता बाबासाहेब का अपमान स्वीकार नहीं करेगी।


यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पंजाब में इससे पहले भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं से जुड़े कथित अपमान के मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। सितंबर की शुरुआत में लुधियाना में हुई एक ऐसी घटना के विरोध में होशियारपुर और जालंधर में दलित एवं वाल्मीकि संगठनों ने बंद का आह्वान किया था।