इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव

ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा

28 Sep 2026

तेहरान, 26 सितंबर (एजेंसी)। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जासूसी गतिविधियों में लगे अमेरिका के एक और ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल (एयूवी) को रोककर जब्त कर लिया है। यह सितंबर के बाद ऐसी दूसरी कार्रवाई बताई जा रही है।


ईरान सरकार की अंतरराष्ट्रीय समाचार नेटवर्क प्रेस टीवी के मुताबिक, आईआरजीसी नौसेना ने रविवार काे जारी बयान में कहा कि उसके बलों ने खुफिया जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताओं का इस्तेमाल करते हुए एक “समन्वित और जटिल ऑपरेशन” के तहत अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन को पकड़ा। आईआरजीसी के अनुसार, यह ड्रोन होर्मुज जलडमरूमध्य में निगरानी और जासूसी गतिविधियों में शामिल था।


ईरानी बलों ने जब्त किए गए ड्रोन की पहचान ‘रेमस 600’ के रूप में की है। यह एक उन्नत ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल है, जिसे बिना चालक के समुद्र के भीतर विभिन्न मिशनों के लिए संचालित किया जा सकता है। आईआरजीसी ने कहा कि ड्रोन अब उसके विशेषज्ञों के कब्जे में है और उससे संबंधित जानकारी हासिल करने का काम किया जा रहा है।


आईआरजीसी नौसेना ने अपने बयान में यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है और वह जलमार्ग में “खतरनाक गतिविधियों और बिना अनुमति आवाजाही” के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी।


इससे पहले सितंबर में आईआरजीसी नौसेना ने दावा किया था कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार के पास अमेरिका के एक अन्य उन्नत मानवरहित अंडरवॉटर व्हीकल को रोका और जब्त किया था। उस सिस्टम की पहचान ‘डाइव-एलडी’ (डाइव-एलडी) के रूप में की गई थी।


आईआरजीसी के मुताबिक, डाइव-एलडी को अमेरिकी रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी एंडुरिल इंडस्ट्रीज ने विकसित किया है और इसे अमेरिकी नौसेना के मानवरहित अंडरसी व्हीकल कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Latest News