इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल

28 Sep 2026

देहरादून, 28 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तराखंड में मौसम की स्थिति में सुधार के बाद चारधाम यात्रा को सोमवार से बहाल कर दी गई है। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने बताया कि यात्रा संचालन को लेकर सभी संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।


गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के आधार पर यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित की गई थी। इस दौरान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा संचालन को रोकने का निर्णय लिया था। अब मौसम में सुधार के बाद यात्रा को फिर से संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग अलग-अलग जनपदों से होकर गुजरते हैं और प्रत्येक क्षेत्र में मौसम और सड़क की स्थिति अलग हो सकती है। ऐसे में संबंधित जिलाधिकारी अपने-अपने जनपद की स्थानीय परिस्थितियों का आकलन करते हुए यात्रा संचालन के संबंध में आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिस्थितियों के अनुसार स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं में बदलाव भी किया जा सकता है।


आयुक्त ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होती है, यात्रा मार्ग अवरुद्ध होता है या मौसम फिर प्रतिकूल होता है तो संबंधित जिलाधिकारी अपने स्तर से यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर सकते हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों को किसी भी संभावित जोखिम से बचाना और सुरक्षित परिस्थितियों में यात्रा सुनिश्चित करना है।


उन्होंने कहा कि प्रशासन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के साथ ही यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को आवश्यक सतर्कता बरतने तथा परिस्थितियों के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


आयुक्त ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की स्थिति और यात्रा मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इसके साथ ही यात्री प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम खराब होने अथवा मार्ग की स्थिति अनुकूल नहीं होने पर प्रशासन के निर्णय में सहयोग करें।


वहीं, प्रशासन का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम में बदलाव की स्थिति को देखते हुए यात्रा मार्गों पर निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं जारी रखी जाएंगी।


Latest News