इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव

भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप

28 Sep 2026

काठमांडू, 28 सितंबर (एजेंसी)। नेपाल में लगातार हो रही बारिश, तेज हवाओं और बाढ़-भूस्खलन के कारण पश्चिमी हिस्से में ऊर्जा संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते बिजली उत्पादन से लेकर प्रसारण और वितरण तक की व्यवस्था प्रभावित हुई है। गंडकी, लुंबिनी और कर्णाली प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।


नेपाल विद्युत प्राधिकरण के प्रवक्ता राजन ढकाल ने बताया कि, कालीगंडकी कॉरिडोर की 220 केवी प्रसारण लाइन के तहत म्याग्दी के दाना से पर्वत के कुश्मा तक के खंड में टावर नंबर 21 और 22 क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसी तरह कालीगंडकी कॉरिडोर के कुश्मा–नया बुटवल खंड की प्रसारण लाइन में भी फॉल्ट आया है। इसके कारण इस कॉरिडोर की प्रसारण लाइन से जुड़े करीब 200 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है।


बाढ़ के कारण कई प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन बंद हो गया है। इनमें 140 मेगावाट की कालीगंडकी, 25 मेगावाट की अपर मादी, 44 मेगावाट की सुपर मादी, 20 मेगावाट की नामार्जुन मादी, 40 मेगावाट की सेती नदी, 25 मेगावाट की अपर दोर्दी, 50 मेगावाट की अपर मर्स्याङ्दी, 70 मेगावाट की मध्य मर्स्याङ्दी और 69 मेगावाट की मर्स्याङ्दी जलविद्युत परियोजनाएं शामिल हैं। मोदी समेत अन्य परियोजनाओं का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है।


इसके अलावा, राहुघाट जलविद्युत परियोजना के टेलरेस में भी क्षति पहुंची है।


नेपाल विद्युत प्राधिकरण के अनुसार, प्रसारण और वितरण लाइनों को नुकसान पहुंचने के कारण बिजली उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कई परियोजनाओं में संभावित नुकसान को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर उत्पादन बंद किया गया है। स्थिति सामान्य होते ही परियोजनाओं को फिर से संचालन में लाया जाएगा।


बाढ़ और भूस्खलन के कारण 220 केवी, 132 केवी, 33 केवी और 11 केवी की प्रसारण एवं वितरण संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा है।


प्राधिकरण के अनुसार, नुकसान का प्रारंभिक विवरण जुटाने, बिजली आपूर्ति बाधित क्षेत्रों की पहचान करने, वैकल्पिक माध्यम से बिजली आपूर्ति शुरू करने और क्षतिग्रस्त संरचनाओं की तत्काल मरम्मत के लिए तकनीकी एवं मरम्मत टीमों को विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है।

Latest News