इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव

मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव

28 Sep 2026

- पुलिस ने आंसू गैस के गोले, महिला टीआई घायल

उज्जैन, 28 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही 636 साल पुरानी शाही मस्जिद को हटाने की तैयारी का मुस्लिम समाज विरोध कर रहा है। सोमवार को मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर मुस्लिम समाज के लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं। इसी बीच पथराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बावजूद कुछ देर तक पथराव जारी रहा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लग गई। पुलिस के अनुसार, कुछ महिलाएं विरोध के दौरान आगे बढ़ रही थीं। महिला पुलिस बल को सुरक्षा देने और महिलाओं को सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान पुलिसकर्मी चादर की आड़ में मौजूद महिलाओं के बीच पहुंचे। इसी दौरान टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चादर के कोने से कट लग गया। चोट लगने के बाद टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में पट्टी बांधी गई। पुलिस के मुताबिक, किसी महिला को चोट नहीं आई और सभी महिलाएं सुरक्षित हैं।


जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह शाही मस्जिद हटाने के विरोध में टंकी चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। कुछ लोग मस्जिद परिसर में जाने का प्रयास करने लगे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया है। मस्जिद के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।


दरअसल, उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 15 मीटर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। करीब 900 मीटर लंबी सड़क के बीच 7 धर्मस्थल आ रहे थे, जिनमें से अधिकांश को हटाया जा चुका है। खड़े हनुमान मंदिर से गोपाल मंदिर के बीच एक मजार, खड़े हनुमान मंदिर और शाही मस्जिद को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी।


शाही मस्जिद को हटाने के विरोध में मुस्लिम समाज पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहा था। रविवार रात जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। देर रात तक विरोध चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रविवार रात जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के साथ करीब 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने समाज के लोगों से बातचीत की। आपसी सहमति बनने के बाद भीड़ वापस लौट गई।


शहर काजी खलीफुर्रहमान ने बताया कि प्रशासन के साथ सहमति बन गई है और आज आगे की कार्रवाई शुरू होगी।


वहीं, चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को लेकर मुस्लिम समाज एक बार फिर मप्र उच्च न्यायालय पहुंचा है। मामले में उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में आज सुनवाई होनी है। इससे पहले नगर निगम की कार्रवाई की तैयारी को देखते हुए रविवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद परिसर में जुटे और तोड़ने का विरोध करते हुए नारेबाजी की। शनिवार रात से ही मस्जिद में लोगों की भीड़ जमा थी। रविवार दोपहर तक विरोध जारी रहा।

Latest News