इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू

भारत-फिनलैंड के बीच पर्यावरण सहयोग को लेकर एमओयू का नवीनीकरण

05 Mar 2026



नई दिल्ली, 05 मार्च (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारत और फिनलैंड ने शुक्रवार को पर्यावरण सहयोग को मजबूत बनाने के लिए अपने समझौता ज्ञापन (एमओयू) का नवीनीकरण किया। इस दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव और फिनलैंड की जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री सारी मुलताला मौजूद थीं।


समझौते के बाद सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर मंत्री भूपेंद्र यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्ष 2020 में हस्ताक्षरित इस समझौते का नवीनीकरण किया गया है। इससे प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण, कचरा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, वनों और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में दोनों देशों के बीच ज्ञान और तकनीक के आदान-प्रदान के जरिए सहयोग और मजबूत होगा।


नवीनीकृत समझौता दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए एक संगठित ढांचा प्रदान करेगा। इस समझौते के तहत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी रहेगी, जिनमें वायु और जल प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण, कचरा प्रबंधन, सर्कुलर इकॉनमी और कम-कार्बन समाधान, जलवायु परिवर्तन का शमन और अनुकूलन, पर्यावरण और वन निगरानी (डेटा प्रबंधन सहित), समुद्री और तटीय संसाधनों का संरक्षण और सतत उपयोग शामिल है। इसके साथ


दोनों पक्षों ने सर्कुलर इकॉनमी के क्षेत्र में सहयोग की संभावना भी चर्चा की और इस दिशा में केंद्रित संवाद तथा संयुक्त पहलों के माध्यम से आगे बढ़ने पर सहमति जताई।


यह समझौता भारत और फ़िनलैंड के बीच पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।