इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कच्चे तेल की आंच में झुलसा घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 8.77 लाख करोड़ रुपये की चपत यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक

अगले सप्ताह तीन नए आईपीओ की लॉन्चिंग, तीन शेयरों की हो सकती है लिस्टिंग

15 Mar 2026



नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स.)। सोमवार यानी 16 मार्च से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में तीन कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें से दो कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि एक आईपीओ एसएमई सेगमेंट का है। इन नई लॉन्चिंग के अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुले एक आईपीओ में भी इस सप्ताह 17 मार्च तक निवेशक बोली लगा सकेंगे। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह तीन कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इनमें दो कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है।


सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 16 मार्च को जीएसपी क्रॉप साइंसेज का 400 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में 18 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 307 रुपये से लेकर 320 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 46 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 24 मार्च को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।


इसी तरह सप्ताह के अगले कारोबारी दिन 17 मार्च को नोवस लॉयल्टी का 60.15 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में 20 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 139 रुपये से लेकर 146 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 25 मार्च को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।


इसके अलावा सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 20 मार्च को देश की मिनी रत्न कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइनिंग (सीएमपीडीआई) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। है। इस इश्यू में 24 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। इस इश्यू के लिए अभी प्राइस बैंड और लॉट साइज का ऐलान नहीं किया गया है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 मार्च को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।


इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह दस मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले इनोविजन लिमिटेड के 305.76 करोड़ रुपये के आईपीओ में 17 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। पहले ये इश्यू 12 मार्च को क्लोज होने वाला था, लेकिन कंपनी ने क्लोजिंग की तारीख बढ़ाकर 17 मार्च कर दी। इसी तरह इश्यू का साइज भी पहले से तय 322.84 करोड़ रुपये से घटा कर 305.76 करोड़ रुपये कर दिया गया। कंपनी ने आईपीओ के प्राइस बैंड में भी बदलाव किया है। अब इस इश्यू के लिए पहले तय 521 रुपये से लेकर 548 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड को बदल कर 494 रुपये से लेकर 519 रुपये प्रति शेयर कर दिया गया है। निवेशक इस आईपीओ में 27 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं।


आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 20 मार्च को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। अभी तक इस आईपीओ को 31 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल सका है। जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन राजपूताना स्टेनलेस के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। इसी तरह 18 मार्च को एप्सिस एयरोकॉम के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 20 मार्च को इनोविजन लिमिटेड के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

Latest News