इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

\'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2\' शो बंद होने की अफवाहों पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

27 Mar 2026



एकता कपूर के लोकप्रिय टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर चल रही बंद होने की अटकलों पर विराम लग गया है। निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि शो को बंद करने की कोई योजना नहीं है। तुलसी के किरदार में स्मृति ईरानी की वापसी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और शो लगातार टीआरपी की शीर्ष सूची में बना हुआ है।


निर्माताओं ने बयान जारी कर कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि शो को बंद कर उसके स्थान पर स्पिन-ऑफ क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं लाया जा रहा है, जो पूरी तरह निराधार है। उन्होंने साफ किया कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कोई अंतिम तारीख तय नहीं की गई है और यह शो जारी रहेगा।


शो बंद न होने की खबर से फैंस में खुशी की लहर है। दर्शक तुलसी और मिहिर की जोड़ी को फिर से स्क्रीन पर देखने को लेकर उत्साहित हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निर्माताओं का आभार जताया है।


गाैरतलब है कि यह शो स्टार प्लस पर रोजाना रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।