इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए 25 फीसदी कोटा लागू करने में उदासीनता पर एनसीपीसीआर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अनुबंध के आधार पर ही बैंक कर सकता है लोन वसूली निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि के दो केस दायर किए प्रयागराज : पीसीएस एवं एसपीओ परीक्षा में आरक्षण व मेरिट विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला फिल्म \'काली खेती\' की रिलीज तारीख का ऐलान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा आए साथ, कैप्शन ने खींचा ध्यान केंद्र सरकार गांव-गांव जाकर किसानों को बताएगी एफटीए के फायदे : शिवराज सिंह चौहान

बहुराष्ट्रीय 'तरंग शक्ति' युद्धभ्यास में दुनिया के टॉप फाइटर जेट्स ने ताकत दिखाई

29 Sep 2026

जोधपुर, 29 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन में चल रहे 'तरंग शक्ति' युद्धाभ्यास में भारत के स्वदेशी विमान तेजस और दुनिया के सबसे आधुनिक फाइटर जेट एफ-35ए ने एक साथ उड़ान भरी। एफ-35ए भारत में पहली बार युद्धाभ्यास में शामिल हो रहे हैं। छह फाइटर जेट जापान में स्थित अमेरिका के एयर बेस से जोधपुर आए हैं। भारतीय वायु सेना के एक वीडियो में दोनों विमान एक साथ उड़ते हुए दिख रहे हैं।


दरअसल, जोधपुर में चल रहे वायु सेना के 'तरंग शक्ति-2026' युद्दाभ्यास में दुनिया के 7 बड़े देश हिस्सा ले रहे हैं। अमेरिकी वायु सेना के एफ-35ए लाइटनिंग द्वितीय विमान पहली बार 'तरंग शक्ति' अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। स्टील्थ तकनीक, अत्याधुनिक सेंसर और सूचना साझा करने की क्षमताओं से लैस एफ-35 विमान भारतीय वायु सेना और अन्य सहयोगी देशों के साथ प्रशिक्षण के नए अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। इससे आपसी समन्वय और संयुक्त तैयारी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।


रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका और बांग्लादेश हिस्सा ले रहे हैं, यानी भारत समेत कुल आठ देशों की वायु सेनाएं सीधे तौर पर भाग ले रही हैं। इसके अतिरिक्त 32 से ज्यादा देश इस सैन्य आयोजन में प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में शामिल हुए हैं। जोधपुर के आसमान में बहुराष्ट्रीय हवाई शक्ति का एक अद्भुत और शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां भाग ले रहे विभिन्न देशों के लड़ाकू विमानों ने बेहतर रणनीतिक अभियानों के लिए उड़ान भरी।


सटीकता, शक्ति और साझेदारी के संदेश के साथ ये अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स आज एक ही आसमान में एकजुट होकर भारत की सैन्य ताकत और वैश्विक सहयोग का परचम लहरा रहे हैं। इस विशाल सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दुनिया की अग्रणी वायु सेनाओं के बीच आधुनिक युद्ध तकनीकों का आदान-प्रदान करना और एक-दूसरे के साथ मिलकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने की क्षमता को बढ़ाना है। इस दौरान दिन और रात में होने वाले जटिल हवाई हमलों, डॉगफाइट और हवा में ही ईंधन भरने जैसे कठिन अभ्यासों को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे भारत की रक्षा कूटनीति को वैश्विक मंच पर एक नया मुकाम मिला है।--------------------------

Latest News