इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए 25 फीसदी कोटा लागू करने में उदासीनता पर एनसीपीसीआर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अनुबंध के आधार पर ही बैंक कर सकता है लोन वसूली निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि के दो केस दायर किए प्रयागराज : पीसीएस एवं एसपीओ परीक्षा में आरक्षण व मेरिट विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला फिल्म \'काली खेती\' की रिलीज तारीख का ऐलान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा आए साथ, कैप्शन ने खींचा ध्यान केंद्र सरकार गांव-गांव जाकर किसानों को बताएगी एफटीए के फायदे : शिवराज सिंह चौहान

झांसीः श्राद्ध कर्म के दौरान नाबालिग समेत एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, मौत से मचा कोहराम

29 Sep 2026

झांसी, 29 सितंबर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी सिंहपुरा के पास सुखनई नदी के बल्लू घाट पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। पूर्वजों को पानी देने पहुंचे एक ही परिवार के पांच लोग नदी में डूब गए। हादसे में 13 वर्षीय नाबालिग समेत पांचों की मौत हो गई। एक साथ पांच मौतों की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और देवरी सिंहपुरा गांव में मातम पसर गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी सिंहपुरा निवासी रामेश्वर प्रसाद तिवारी के यहां 28 सितंबर को उनके स्वर्गीय भाई रानी तिवारी का श्राद्ध कार्यक्रम था। इसमें परिवार के सभी रिश्तेदार शामिल हुए थे। श्राद्ध के अगले दिन मंगलवार को परिजन पूर्वजों को पानी देने सुखनई नदी के बल्लू घाट पहुंचे थे। बताया गया कि घाट पर पहुंचने के बाद 40 वर्षीय अनूप तिवारी पुत्र रामेश्वर प्रसाद तिवारी नदी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।


अनूप को डूबता देखकर उनका पुत्र 13 वर्षीय अर्पित तिवारी पुत्र अनूप तिवारी, 21 वर्षीय श्रेयांश तिवारी पुत्र विजय तिवारी, 24 वर्षीय अभिनय तिवारी पुत्र अजय तिवारी तथा भांजा 25 वर्षीय पुष्कल उर्फ छोटू पुत्र शिशु शुक्ला उन्हें बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। देखते ही देखते पांचों गहरे पानी में समा गए।


हादसा देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी कुलदीप पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू की गई। सूचना पर उपजिलाधिकारी मनोज भारती, क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह और गोताखोर टीम भी मौके पर पहुंची।


चौकी में तैनात उपनिरीक्षक सतीश और साहसी तैराकों ने रस्सी के सहारे नदी के गहरे पानी में उतरकर तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पांचों को पानी से बाहर निकाला गया। सभी को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।


एक दिन पहले श्राद्ध, दूसरे दिन टूट पड़ा दुखों का पहाड़


एक दिन पहले जिस तिवारी परिवार में श्राद्ध कार्यक्रम के चलते रिश्तेदारों की चहल-पहल थी, उसी परिवार में अगले दिन पांच मौतों से कोहराम मच गया। मृतक अनूप किराने की दुकान चलाने के साथ खेती-बाड़ी करते थे। अभिनय शटरिंग का सामान किराये पर देने का काम करते थे, जबकि अर्पित, श्रेयांश और पुष्कल पढ़ाई कर रहे थे।


देवरी सिंहपुरा में पांच मौतों के बाद सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।


परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा


घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम मनोज भारती और सीओ रत्नेश्वर सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने मृतकों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें नियमानुसार शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। हादसे के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News