इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए 25 फीसदी कोटा लागू करने में उदासीनता पर एनसीपीसीआर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अनुबंध के आधार पर ही बैंक कर सकता है लोन वसूली निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि के दो केस दायर किए प्रयागराज : पीसीएस एवं एसपीओ परीक्षा में आरक्षण व मेरिट विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला फिल्म \'काली खेती\' की रिलीज तारीख का ऐलान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा आए साथ, कैप्शन ने खींचा ध्यान केंद्र सरकार गांव-गांव जाकर किसानों को बताएगी एफटीए के फायदे : शिवराज सिंह चौहान

मप्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 3.91 करोड़ का माल जब्त, खरगोन में 5,974 किलो गांजा पकड़ा

29 Sep 2026

- खरगोन में ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत अवैध गांजे की फसल की गई जब्त


भोपाल, 29 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं अवैध खेती के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विगत पांच दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई कार्रवाई में स्मैक, डोडाचूरा, गांजा, एमडी ड्रग्स एवं ब्राउन शुगर सहित 3 करोड़ 91 लाख रुपये से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ एवं संपत्ति जब्त की है। इन कार्रवाइयों में खरगोन पुलिस द्वारा ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत की गई कार्रवाई विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।


पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मंगलवार को दी जानकारी के अनुसार, खरगोन पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’के तहत अवैध गांजे की खेती के विरुद्ध जिले की अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जामली एवं ग्राम गुवाड़ा ठाटा फलिया में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। दोनों स्थानशेडो एरिया (नो-मोबाइल-नेटवर्क जोन) में स्थित थे। पुलिस टीमों ने ड्रोन की मदद से खेतों की सर्चिंग की तथा नदी, पहाड़ी एवं दुर्गम रास्तों से होकर खेतों तक पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।


इस कार्रवाई में ग्राम जामली से पुलिस ने 9,391 गांजे के पौधे, 3,765 किलोग्राम वजन, कीमत 1 करोड़ 88 लाख 25 हजार रुपये तथा ग्राम गुवाड़ा ठाटा फलिया से 5,800 गांजे के पौधे, 2,209 किलोग्राम वजन, कीमत 1 करोड़ 10 लाख 45 हजार रुपये के जब्त किए। इस प्रकार दोनों स्थानों से कुल 15,191 गांजे के पौधे, 5,974 किलोग्राम (59.74 क्विंटल) वजन एवं लगभग 2 करोड़ 98 लाख 70 हजार रुपये कीमतके गांजे के पौधे जब्त किए गए। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं।


अन्य जिलों में हुई कार्रवाइयां


मंदसौर जिले के थाना दलौदा पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर 40 ग्राम अवैध स्मैक कीमत 4 लाख एवं 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 3 हजार सहित हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कीमत 70 हजार एवं एंड्रॉयड मोबाइल कीमत 15 हजार जब्त किया। थाना भानपुरा पुलिस ने ग्राम धनकपुरा में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर मक्का के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 481 किलोग्राम 592 ग्राम डोडाचूरा कीमत 10 लाख रुपये तथा 30 लाख कीमत का टाटा ट्रक जब्त किया है।


इसी थाना क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई में 120 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमत 12 लाख रुपये, 4 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा कीमत 9 हजार 400 रुपये, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कीमत 70 हजार एवं एंड्रॉयड मोबाइल कीमत 15 हजार जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना गरोठ पुलिस ने बिना नंबर के पावरट्रेक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 221 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 4 लाख 42 हजार रुपये बरामद कर एक विधि-विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया। कार्रवाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली कीमत 8 लाख रुपये एवं दो मोबाइल फोन कीमत 20 हजार भी जब्त किए गए। मंदसौर जिले की इन सभी कार्रवाइयों में कुल 70 लाख 44 हजार 400 कीमत के अवैध मादक पदार्थ एवं सपंत्ति जब्त की है।


इंदौर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना लसूड़िया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 65 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद कर आरोपिताें को गिरफ्तार किया, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 50 रुपये है। थाना छत्रीपुरा पुलिस ने गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये, बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया। वहीं इंदौर क्राइम ब्रांच ने चेकिंग के दौरान 12 ग्राम ब्राउन शुगर सहित एक बाइक जिसकी कीमत 1 लाख 70 हजार रुपये है जब्त की है । इन कार्रवाइयों में कुल 9 लाख 40 हजार रुपये के मादक पदार्थ एवं संपत्ति जब्त की है।


नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध स्मैक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 60.04 ग्राम अवैध स्मैक, अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये, बरामद की गई। कार्रवाई में स्मैक तस्करी में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये, भी जब्त की गई। इस प्रकार कुल लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।


ग्वालियर पुलिस द्वारा डबरा सिटी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा, कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये, बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपितों द्वारा गांजा उड़ीसा से लाकर डबरा में बेचने की बात सामने आई।


पन्ना पुलिस द्वारा थाना गुनौर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 3.048 किलोग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर 2 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा एवं मोटरसाइकिल सहित कुल 86 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। दोनों कार्यवाहियों में कुल 1 लाख 46 हजार रुपये के मादक पदार्थ एवं संपत्ति जब्त की है।


दमोह पुलिस द्वारा थाना तेजगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा, अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये, बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।


शिवपुरी पुलिस द्वारा थाना बैराड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित के कब्जे से 1 किलो 138ग्राम अवैध गांजा एवं 3 हजार 730 रुपये नकद सहित कुल 23 हजार 730 रुपये का संपत्ति बरामद की है। वहीं थाना कोलारस पुलिस ने ग्राम सरजापुर में आरोपित के बाड़े से लगभग 40 किलोग्राम वजन के 9 हरे गांजे के पौधे जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार किया। दोनों कार्रवाइयों में कुल 63 हजार 730 रुपये की संपत्ति जब्त की है। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं अवैध खेती के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।

Latest News