इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए 25 फीसदी कोटा लागू करने में उदासीनता पर एनसीपीसीआर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अनुबंध के आधार पर ही बैंक कर सकता है लोन वसूली निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि के दो केस दायर किए प्रयागराज : पीसीएस एवं एसपीओ परीक्षा में आरक्षण व मेरिट विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला फिल्म \'काली खेती\' की रिलीज तारीख का ऐलान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा आए साथ, कैप्शन ने खींचा ध्यान केंद्र सरकार गांव-गांव जाकर किसानों को बताएगी एफटीए के फायदे : शिवराज सिंह चौहान भारतीय युद्धपोत दक्षिण चीन सागर, भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर तक कर रहे समुद्र की निगरानी

रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिल्ली के विकास कार्यों पर पुस्तिका भेंट की

29 Sep 2026

नई दिल्ली, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें पिछले करीब डेढ़ वर्ष में दिल्ली में हुए प्रमुख विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी पहलों पर आधारित पुस्तिका भेंट की।


प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गुप्ता की मोदी से मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।


गुप्ता ने बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पिछले डेढ़ वर्ष में दिल्ली में हुए प्रमुख विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों पर आधारित पुस्तिका की प्रति प्रधानमंत्री को भेंट की गई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रत्येक भेंट उन्हें नई प्रेरणा देती है और उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन राष्ट्रसेवा तथा जनसेवा के संकल्प को और दृढ़ करता है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन उन्हें ‘विकसित भारत’ के अनुरूप ‘विकसित दिल्ली’ के निर्माण के लिए और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।


गुप्ता ने प्रधानमंत्री को अपना बहुमूल्य समय देने और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।