इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

कान्स 2026 में छाईं अदिति राव हैदरी

20 May 2026



अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने खूबसूरत और सादगीभरे अंदाज से सभी का ध्यान खींचा है। रेड कार्पेट पर अदिति क्रीम रंग की बेहद स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं, जिसमें गले की तरफ पट्टियां और नीचे प्लेट्स वाली स्कर्ट थी। उनके इस खास लुक को स्टाइलिस्ट सानम रत्नासी ने तैयार किया था। अदिति का यह अंदाज कान्स में दिखने वाली आम चमक-धमक और भारी ग्लैमर से बिल्कुल अलग नजर आया।


अपने लुक को और आकर्षक बनाने के लिए अदिति ने बोल्ड डिजाइन वाले गहनों का चुनाव किया, जिसने उनकी सादगी में और निखार जोड़ दिया। इससे पहले भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनका एक और अलग अंदाज देखने को मिला था, जहां वह चमकीले हरे रंग के स्टाइलिश गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। दोनों ही लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।


फिल्मों की बात करें तो अदिति राव हैदरी हाल ही में साइलेंट फिल्म 'गांधी टॉक्स' में नजर आई थीं। बिना संवाद वाली इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई। कान्स में अदिति की मौजूदगी ने एक बार फिर भारतीय फैशन और सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान दिलाई है।