इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

लेह में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सेना के 3 अधिकारी बाल-बाल बचे

23 May 2026



लेह, 23 मई (एजेंसी)। लेह के पास पहाड़ी तांगस्ते क्षेत्र में एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सेना के तीन अधिकारी बाल-बाल बच गए। बुधवार को हुई इस दुर्घटना की जानकारी सेना की तरफ से आज सार्वजनिक की गई।


जानकारी के अनुसार एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे और उनके साथ तीसरी इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सचिन मेहता भी सवार थे।


अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार तीनों लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्होंने इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं बताया। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।


इस बीच अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना एक-दो साल में अपने पुराने चीता और चेतक हेलीकॉप्टरों के बेड़े को चरणबद्ध तरीके से हटाना शुरू कर देगी और अगले आठ से दस वर्षों में उन्हें नए हल्के उपयोगिता हेलीकॉप्टरों से बदल देगी। यह सेना विमानन कोर के आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है।


सेना की योजनाबद्ध दोहरी प्रतिस्थापन रणनीति में स्थानीय स्तर पर उत्पादित हल्के उपयोगिता हेलीकॉप्टरों को शामिल करना और महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अस्थायी तौर पर समान हेलीकॉप्टरों को पट्टे पर लेना शामिल है। सेना को लगभग 250 नए हेलीकॉप्टरों की आवश्यकता है।


हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) जिसने रक्षा सेवाओं में उपयोग के लिए 625 चीता और चेतक हेलीकॉप्टरों का लाइसेंस-उत्पादन किया था, अब इनका निर्माण नहीं करती है लेकिन इनके रखरखाव और मरम्मत के लिए जिम्मेदार है।


वर्तमान में चीता और चेतक हेलीकॉप्टर सियाचिन ग्लेशियर सहित उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा बने हुए हैं। हाल ही में हुई कई दुर्घटनाओं के कारण इन हेलीकॉप्टरों के सुरक्षा रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू हो गई है। पिछले 10-12 वर्षों में 15 से अधिक चीता और चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं जिनमें कई पायलटों की जान चली गई है। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा बेड़ा उड़ान भरने योग्य है और तकनीकी रूप से कुछ वर्षों तक चल सकता है।